होम / रेडियो / अपनी मांगों को लेकर आकाशवाणी कर्मियों ने लिया अब ये फैसला

अपनी मांगों को लेकर आकाशवाणी कर्मियों ने लिया अब ये फैसला

पिछले हफ्ते हुई ऑल इंडिया रेडियो कैजुअल अनाउंसर एंड कॉम्पीयर्स यूनियन की बैठक में उठाए गए कई मुद्दे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

आकाशवाणी महानिदेशालय द्वारा किए जा रहे शोषण के विरुद्ध व अपनी मांगों को लेकर देश भर के कैजुअल अनाउंसर/काम्पीयर्स/आरजे 13 सितंबर को महिला आयोग और महानिदेशालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। ऑल इंडिया रेडियो कैजुअल अनाउंसर एंड कॉम्पीयर्स यूनियन (AIRCACU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह दिल्ली में हुई यूनियन की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

उनका कहना था कि देशभर के आकाशवाणी केन्द्रों के कैजुअल अनाउंसर/कॉम्पीयर्स/आरजे करीब चार साल से सरकार के सामने अपने  नियमितीकरण की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन आकाशवाणी महानिदेशालय और सरकार इनकी सुनवाई नहीं कर रही है। ऐसे में, दिनोंदिन आकाशवाणी महानिदेशालय द्वारा इनका शोषण बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के शोषण के विरोध में यूनियन ने महिला आयोग से गुहार लगाई। इस पर महिला आयोग ने आकाशवाणी महानिदेशालय को तलब किया, लेकिन महानिदेशालय ने अभी तक दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। न ही पीड़ित महिलाओं की ड्यूटी शुरू की है और न ही किसी मुआवजे का ऐलान किया है, जिससे यूनियन से जुड़ी महिलाओं में भारी रोष है और ये सभी 13 सितंबर को प्रदर्शन के लिए महिला आयोग के समक्ष पहुंचेंगी।

यूनियन की महासचिव डॉ. शबनम खानम ने बताया कि वो महिलाओ को न्याय दिलाने के लिये महिला आयोग के संपर्क में हैं, पर अभी तक आयोग ने भी इन्हें कोई विशेष राहत प्रदान नहीं की है। यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि आकाशवाणी महानिदेशालय,परफारमेंस रिव्यू/री स्क्रीनिंग की आड़ में स्वर/लिखित/एवं साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन कर वर्षों से कार्य कर रहे अनुभवी कैजुअल कर्मियों को आकाशवाणी से बाहर निकालने तथा इनकी जगह नए लोगों,अपने रिश्तेदारों के चयन की गलत नीति तथा तथ्यों पर अण्डरटेकिंग जैसी शोषणकारी नीति अपना रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके विरोध में ऑल इंडिया कैजुअल अनाउंसर एंड कॉम्पीयर्स रजिस्ट्रर्ड यूनियन ने सितंबर 2017 और जुलाई 2018 में महानिदेशालय का घेराव किया व सामूहिक रूप से पुलिस को अपनी गिरफ्तारियां दीं। पुलिस के सहयोग से प्रसार भारती के सीईओ व अन्य अधिकारियों से कई मुद्दों पर बातचीत हुई, लेकिन उचित मांगों पर अधिकारियों ने कोई भी वांछित कार्यवाही नहीं की। इसलिए यूनियन ने 13 सितंबर को आकाशवाणी महानिदेशालय के घेराव का निर्णय लिया है


टैग्स आकाशवाणी धरना-प्रदर्शन ऑल इंडिया रेडियो कैजुअल अनाउंसर एंड कॉम्पीयर्स यूनियन हरिकृष्ण शर्मा
सम्बंधित खबरें

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

2 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

6 days ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

6 days ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

6 days ago

Q3FY26 में ENIL की कमाई ₹ 165 करोड़, डिजिटल कारोबार में जबरदस्त उछाल

एफएम रेडियो चैनल 'रेडियो मिर्ची' और ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'गाना' चलाने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) ने दिसंबर 2025 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago