होम / रेडियो / AIR ने हटाया PM मोदी से जुड़ा ये ट्वीट
AIR ने हटाया PM मोदी से जुड़ा ये ट्वीट
ऑल इंडिया रेडियो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकांउट पर किया था ट्वीट, लेकिन कुछ समय बाद ही उसे डिलीट कर दिया
पंकज शर्मा 6 years ago
ऑल इंडिया रेडियो (AIR) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर ट्वीट करने और बाद में उसे हटा देने को लेकर शुरू हुआ कयासों का दौर समाप्त हो गया है। दरअसल ऑल इंडिया रेडियो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकांउट पर जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री आठ अगस्त को अपराह्न चार बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस ट्वीट में बताया गया था कि पीएम का संबोधिन रेडियो के जरिये होगा, जिसका प्रसारण आकाशवाणी के चैनल इंद्रप्रस्थ, एफएम रेनवो और एमएफ गोल्ड पर किया जाएगा, लेकिन एआईआर द्वारा जब ट्वीट डिलीट किया गया तो चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
आप भी AIR द्वारा किए गए इस ट्वीट को यहां देख सकते हैं, जिसे अब हटा दिया गया है।
जैसा कि कयास लगाया जा रहा था कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के समय में फेरबदल के कारण AIR ने यह ट्वीट हटाया था, वह सही साबित हुआ है। प्रधानमंत्री अब आठ अगस्त को अपराह्न चार बजे की बजाय रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इस बारे में ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
Prime Minister Shri @narendramodi will be addressing the nation at 8 PM today.
— PMO India (@PMOIndia) August 8, 2019
टैग्स नरेंद्र मोदी ऑल इंडिया रेडियो पीएम मोदी एआईआर राष्ट्र के नाम संदेश