होम / प्रिंट / मद्रास हाई कोर्ट के निर्देश के बाद विकटन ने पीएम मोदी का हटाया कार्टून

मद्रास हाई कोर्ट के निर्देश के बाद विकटन ने पीएम मोदी का हटाया कार्टून

विकटन मैगजीन ने अपनी वेबसाइट पर लगे प्रतिबंध के बाद एक विवादित कार्टून को हटा दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

विकटन मैगजीन ने अपनी वेबसाइट पर लगे प्रतिबंध के बाद एक विवादित कार्टून को हटा दिया है। मैगजीन ने अपने बयान में कहा, "विकटन प्लस के 16 फरवरी 2025 के अंक (जो 10 फरवरी 2025 को प्रकाशित हुआ) के कवर पेज पर प्रकाशित कार्टून को माननीय मद्रास हाई कोर्ट के आदेश दिनांक 06-03-2025 (WP 7944/2025) के अनुपालन में हटा दिया गया है, यह आगे की न्यायिक प्रक्रिया के अधीन रहेगा।"

मैगजीन ने आगे कहा, "माननीय हाई कोर्ट द्वारा विचाराधीन मुद्दा, जैसा कि 06-03-2025 के आदेश में दर्ज है, यह है कि क्या यह कार्टून संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार में सुरक्षित है, या फिर यह आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत प्रतिबंध के दायरे में आता है।"

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मद्रास हाई कोर्ट ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय को विकटन वेबसाइट पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का निर्देश दिया। यह प्रतिबंध उस कार्टून को लेकर लगाया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंजीरों में दिखाया गया था और उनके सामने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खड़े थे।

यह ऑनलाइन मैगजीन कथित तौर पर अमेरिका से भारतीय अप्रवासियों के निर्वासन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी की आलोचना कर रही थी।

लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार, विकटन के वकील विजय नारायण ने अदालत में तर्क दिया कि यह कार्टून देश की "संप्रभुता और अखंडता या अमेरिका के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों" को प्रभावित नहीं करता। न्यायमूर्ति भरत चक्रवर्ती ने मैगजीन को अस्थायी रूप से कार्टून वाले पेज को हटाने का निर्देश दिया।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago