होम / प्रिंट / इस बड़े अखबार के खिलाफ दर्ज हुआ केस, झूठी खबर चलाने का आरोप

इस बड़े अखबार के खिलाफ दर्ज हुआ केस, झूठी खबर चलाने का आरोप

अखबार ने यह रिपोर्ट मार्च 2019 में ओपिनियन सेक्शन में ‘द रियल ट्रंप-रशिया क्युड प्रो क्यू’ हेडलाइन से प्रकाशित की गई थी,

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

ट्रंप कैंपेन का आरोप है कि अखबार ने 2016 के चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रूस के साथ समझौता करने की झूठी खबर छापी थी। अखबार ने यह रिपोर्ट मार्च 2019 में ओपिनियन सेक्शन में ‘द रियल ट्रंप-रशिया क्युड प्रो क्यू’ हेडलाइन से प्रकाशित की गई थी, जिसमें लिखा गया था कि साल 2016 में राष्ट्रपति की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराने के लिए ट्रंप ने रूस के साथ सहयोग की विदेश नीति के तहत समझौता किया था। यह आर्टिकल न्यूयॉर्क टाइम्स के ही पूर्व कार्यकारी संपादक मैक्स फ्रैंकेल ने लिखा था। इसमें उन्होंने ट्रंप के कुछ गुप्त अधिकारियों और रूसी दूतों के बीच हुई बातचीत के बारे में लिखा था। इस आर्टिकल में उन्होंने निष्कर्ष लिखा था कि ट्रंप कैंपेन और रूसी अधिकारियों ने हिलेरी क्लिंटन को हराने के लिए एक सौदा किया था।

ट्रंप के सीनियर कानूनी सलाहकार जेना इलिस ने कहा कि यह आर्टिकल बिना किसी सबूत के प्रकाशित की गई थी। लिहाजा अब ट्रंप कैंपेन ने मुकदमा दायर कर दिया है, जिसका उद्देश्य ट्रंप के अभियान के खिलाफ जानबूझकर गलत रिपोर्ट प्रकाशित करने के लिए समाचार संगठन को जवाबदेह ठहराना है। ट्रंप के मुकदमे में तर्क दिया गया है कि यह ओपिनियन पूरी तरह से गलत है। टाइम्स ने यह आर्टिकल यह जानते हुए प्रकाशित की कि वह इससे अपने खुद के रिडर्स को भी भ्रमित करेगा।

वहीं, दूसरी तरफ इस मुकदमे के खिलाफ ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। अखबार ने बुधवार को याचिका का जवाब देते हुए कहा कि वह इस मुकदमे के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगा। अखबार के प्रवक्ता एलीन मर्फी ने एक बयान में कहा कि हमारे देश का कानून अमेरिकियों के अपने अधिकारों और निष्कर्षों को व्यक्त करने के अधिकारों की रक्षा करता है। खासतौर पर सार्वजनिक घटनाओं पर हम खुलकर अपनी राय रख सकते हैं।


टैग्स अखबार डोनाल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क टाइम्स ट्रंप कैंपेन झूठी खबर
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago