होम / प्रिंट / अपने दो एडिशंस को लेकर Times Group ने लिया ये बड़ा फैसला

अपने दो एडिशंस को लेकर Times Group ने लिया ये बड़ा फैसला

ग्रुप की ओर से इस बारे में जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि इन अखबारों की डिजिटल मौजूदगी बनी रहेगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश के बड़े मीडिया समूहों में शुमार ‘टाइम्स समूह’ (The Times Group) ने घोषणा की है कि वह कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी और इसके परिणामस्वरूप आए आर्थिक संकट को देखते हुए अपने टैबलॉयड अखबार ‘पुणे मिरर’ (Pune Mirror) का पब्लिकेशन बंद करेगा। इसके साथ ही ‘मुंबई मिरर’ (Mumbai Mirror) को साप्ताहिक अखबार के तौर पर री-लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस निर्णय से ग्रुप से जुड़े करीब 1500 एम्प्लॉयीज बेरोजगार हो जाएंगे।

इस बारे में ग्रुप की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। स्टेटमेंट में टाइम्स ग्रुप का कहना है कि न्यूजपेपर इंडस्ट्री न सिर्फ रेवेन्यू के मामले में प्रभावित हुई है, बल्कि आयात शुल्क के कारण न्यूजप्रिंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। लंबे समय से उम्मीदों के मुताबिक परिणाम न मिलने और देश में आर्थिक मंदी को देखते हुए ग्रुप ने भारी मन से पुणे मिरर का पब्लिकेशन रोकने और मुंबई मिरर को वीकली के तौर पर री-लॉन्च करने का निर्णय लिया है। ग्रुप का कहना है कि  इन अखबारों की डिजिटल उपस्थिति बनी रहेगी।

इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि कई महीने के विचार-विमर्श के बाद हमने यह मुश्किल और कड़ा निर्णय लिया है।  स्टेटमेंट के अनुसार, ‘हम अपेक्षाकृत कम समय में इस तरह के मजबूत ब्रैंड के निर्माण के लिए अपने पत्रकारों और अन्य स्टाफ के योगदान को महत्व देते हैं और उनकी कड़ी मेहनत व बेहतरीन प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।’


टैग्स अखबार मुंबई मिरर प्रिंट मीडिया पुणे मिरर न्यूजपेपर टैबलॉयड
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

5 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

5 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

3 hours ago