होम / प्रिंट / मीडिया में आ रहे बड़े बदलावों से रूबरू कराएगा BW Businessworld का यह अंक

मीडिया में आ रहे बड़े बदलावों से रूबरू कराएगा BW Businessworld का यह अंक

बिजनेस मैगजीन ‘बिजनेसवर्ल्ड’ (BW Businessworld) के आगामी अंक में इसके बारे में और विस्तार से जानकारी दी गई है और देश में मीडियाटेक्नोलॉजी पर फोकस किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

मीडिया के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी की काफी अहम भूमिका है, लेकिन इसका असली फायदा सिर्फ वही लोग उठा सकते हैं, जो टेक्नोलॉजी को कंटेंट, कल्चर, कॉमर्स, अंतरक्रियाशीलता (interactivity) और मीडियाटेक के इस युग में प्रमुख प्लेटफॉर्म के संयोजन के रूप में बेहतर तरीके से इसका इस्तेमाल करना जानते हों। बिजनेस मैगजीन ‘बिजनेसवर्ल्ड’ (BW Businessworld) का अगला अंक इसी स्ट्रैटेजी पर केंद्रित है।

वर्ष 2020 की बात करें तो भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट (M&E) सेक्टर ने $877.8 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाया। यह इस लिहाज से काफी उल्लेखनीय कहा जा सकता है कि महामारी के कारण इस सेक्टर को इस दौरान काफी विरोधाभासी स्थितियों का सामना करना पड़ा। एक तरफ तो कुछ बड़े मीडिया संस्थानों को अप्रत्याशित मंदी का सामना करना पड़ा, जबकि कुछ ने काफी तेजी से सफलता का सफर तय किया, अन्यथा इस स्थिति को हासिल करने में उन्हें काफी वर्षों लग जाते। भारत में इस तरह के मीडिया बिजनेस के आगे बढ़ने का एक ही कारण था कि वे सभी टेक्नोलॉजी केंद्रित मीडिया प्लेटफॉर्म्स थे।

कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया तो कुछ में लाखों का निवेश हुआ। निवेश हासिल करने वालों में ‘मोहल्ला टेक’ (Mohalla Tech) कंपनी के स्वामित्व वाला शॉर्ट वीडियो ऐप ‘Moj‘ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्स ‘शेयरचैट‘ (ShareChat), ‘डेली हंट‘ (Daily Hunt) का शॉर्ट वीडियो ऐप ‘जोश’ (Josh) और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शुरू किया गया ‘कू’ (Koo) आदि शामिल हैं। भारत में डिजिटल का उदय देश के लिए अपना घरेलू मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने के अवसर को और मजबूती प्रदान कर रहा है। जो इस फील्ड में अपना स्थान बनाने की प्रतिस्पर्धा में हैं, वे सोशल, कॉमर्स, कंटेंट और कल्चर को भी इसमें शामिल कर रहे हैं, जिसकी भारतीय एंटरप्रिन्योर्स को अच्छी समझ है। इस स्ट्रैटेजी से वे अब तक सफल हो रहे हैं। 

देश की सबसे पुरानी बिजनेस मैगजीन ‘बिजनेसवर्ल्ड’ (BW Businessworld) के आगामी अंक (issue) में इसके बारे में और विस्तार से जानकारी दी गई है और देश में मीडियाटेक्नोलॉजी पर फोकस किया गया है। प्रसिद्ध कहावत है कि 'कंटेंट इज किंग बट डिस्ट्रीब्यूशन इज गॉड'  (Content is King but Distribution is God), लेकिन इस अंक में इस बात पर भी रोशनी डाली गई है कि कैसे इस तरह की विचारधारा एक ऐसी दुनिया में बदल गई है जहां टेलीविजन को व्यक्तिगत स्क्रीन (personal screens) में बदला जा रहा है। कंटेंट की प्राथमिकताओं की बात करें तो आजकल कंज्यूमर्स के लिए पसंदीदा भाषाएं और वीडियो पहली पसंद बन रही है, फिर चाहे वे ऑनलाइन शॉपिंग ही क्यों न कर रहे हों।

इस बारे में ‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा का कहना है, ‘ मीडिया ही ऑरिजनल ‘डायरेक्ट टू कस्टमर’ (D2C) है। यहीं पर दुनिया के सबसे ज्यादा खर्च करने वालों को अपने कंज्यूमर्स तक पहुंचने के लिए अपना पैसा लगाना पड़ा। समय के साथ, टेक्नोलॉजी ने तमाम बैरियर्स को तोड़ दिए हैं और कई संयोजन (combinations) बनाए हैं, लेकिन मीडिया की ताकत केवल बढ़ी है। इस क्षेत्र ने उन विघटनकर्ताओं (disruptors) का उदय देखा है जिन्होंने नए मॉडल पेश किए हैं। मार्केट के गैप को दूर करने के अवसर पैदा किए हैं और इस प्रक्रिया में मीडिया की परिभाषा पहले से विकसित हुई है।’

गेमिंग और सोशल कॉमर्स आज मीडिया का उतना ही हिस्सा हैं, जितना कि ‘ओवर द टॉप’(ओटीटी) या शॉर्ट वीडियो कंटेंट प्लेटफॉर्म। यह व्यापक स्पेक्ट्रम भारत को, एक प्रड्यूसर और कंज्यूमर दोनों के रूप में कंटेंट का दिग्गज बनाता है और इसे आगे बढ़ाता है।

मैगजीन के इस अंक में देश के टॉप मीडियाटेक स्टार्ट-अप्स और प्रतिष्ठित मीडिया घरानों के विचारों को शामिल किया जाएगा, जिनके पास भविष्य के अनुकूल खुद को ढालने के लिए टेक्नोलॉजी है। इस अंक में इंडस्ट्री के विचारों, नए मीडिया मुद्रीकरण के रुझानों और मीडिया परिदृश्य में बड़े बदलावों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा इस अंक में इस बात पर भी बारीकी से प्रकाश डाला जाएगा कि वर्तमान में और महामारी के बाद के भारत में मीडिया टेक्नोलॉजी कैसे एक बहुत बड़ा और अच्छा अवसर है।


टैग्स मीडिया प्रिंट बिजनेस वर्ल्ड बिजनेस मैगजीन मीडियाटेक
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

4 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

6 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

7 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

19 hours ago