होम / प्रिंट / इन 5 तस्वीरों के जरिए The Telegraph ने समझाया, कैसे सुरक्षित है आपका न्यूजपेपर
इन 5 तस्वीरों के जरिए The Telegraph ने समझाया, कैसे सुरक्षित है आपका न्यूजपेपर
न्यूजपेपर पढ़ने को लेकर भी ये झूठ फैलाया जा रहा है कि इससे वायरस फैलता है, लिहाजा कई लोगों ने कोरोना के डर से न्यूजपेपर लेना ही बंद कर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए हर तरफ डर का माहौल है। इस डर के बीच कोरोना से जुड़ी फेक खबरों का भी अंबार लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर कोरोना से बचने के लिए कई भ्रामक उपाय भी सुझाए जा रहे हैं और लोग आने वाली हर जानकारी को सच मानकर भरोसा कर रहे हैं। आलम ये है कि न्यूजपेपर पढ़ने को लेकर भी ये झूठ फैलाया जा रहा है कि इससे वायरस फैलता है, लिहाजा कई लोगों ने कोरोना के डर से न्यूजपेपर लेना ही बंद कर दिया है।
इन सबके बीच, ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’, ‘द हिन्दू’, ‘दैनिक जागरण’, ‘नवभारत टाइम्स’ जैसे कई अखबारों ने अपने तमाम पाठकों को संदेश के जरिए ये समझाने की कोशिश की है कि सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही है इस तरह की खबरें मात्र अफवाह हैं, जिस पर ध्यान न दिया जाए। इतना ही नहीं संदेश के जरिए यह भी बताया गया कि कैसे उनका न्यूजपेपर सुरक्षित है।
वहीं, ‘द टेलिग्राफ’ इन सबसे एक कदम आगे निकलकर संदेश के साथ-साथ तस्वीरों के जरिए भी ये समझाने की कोशिश की है उनका न्यूजपेपर कितना और कैसे सुरक्षित है। अपने संदेश में टेलिग्राफ ने लिखा है कि जब देश के नागरिकों और हमारे पाठकों की सुरक्षा की बात आती है तो हम कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यही वजह है कि सावधानीपूर्वक न्यूजपेपर्स आपतक पहुंचाया जाए, इसलिए हम हर तरह से सुरक्षा मानकों का पालन करते हैं।
टेलिग्राफ ने इसके साथ ही पांच तस्वीरों के जरिए यह भी बताया है कि न्यूजपेपर प्रिंट होने से लेकर पाठकों के घर पहुंचाने तक यह कैसे सुरक्षित है। इसलिए अखबार से कोरोना आपके घर तक पहुंच सकता है, इन अफवाहों से इतना ज्यादा पेनिक ना हों, बल्कि अपने स्तर पर सतर्कता बरतने की कोशिश करें।
टैग्स कोरोना वायरस टेलिग्राफ