होम / प्रिंट / वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा की नई पुस्तक 'राम फिर लौटे' का लोकार्पण आज
वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा की नई पुस्तक 'राम फिर लौटे' का लोकार्पण आज
दिल्ली में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में इस पुस्तक का लोकार्पण ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
श्रीराम मंदिर के निर्माण की ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण यात्रा को रेखांकित करती वरिष्ठ पत्रकार और ‘टीवी9’ के न्यूज डायरेक्टर हेमंत शर्मा द्वारा लिखित नई पुस्तक ‘राम फिर लौटे’ का लोकार्पण दिल्ली में नौ दिसंबर, 2023 को किया जाएगा।
दिल्ली में जनपथ स्थित ‘आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर’ में शनिवार की शाम पांच बजे से आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले इस पुस्तक का लोकार्पण करेंगे।
स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में होने वाले इस लोकार्पण कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार करेंगे।
बता दें कि इस पुस्तक का प्रकाशन ‘प्रभात प्रकाशन’ ने किया है।
टैग्स हेमंत शर्मा प्रभात प्रकाशन किताब का लोकार्पण बुक लॉन्चिंग राम फिर लौटे