होम / प्रिंट / महामारी के दौर में घट गया अखबारी कागज का आयात, सरकार ने दिए ये आंकड़े
महामारी के दौर में घट गया अखबारी कागज का आयात, सरकार ने दिए ये आंकड़े
महामारी (कोविड-19) के दौर में पिछले दो वर्षों में न्यूजप्रिंट (अखबारी कागज) के आयात में करीब 50 प्रतिशत तक की कमी आई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
महामारी (कोविड-19) के दौर में पिछले दो वर्षों में न्यूजप्रिंट (अखबारी कागज) के आयात में करीब 50 प्रतिशत तक की कमी आई है। सरकार ने लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी है। सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 में न्यूजपेपर इंडस्ट्री ने 12,96,354 किलोग्राम न्यूजप्रिंट का आयात किया था, वहीं वर्ष 2020-21 में यह आंकड़ा घटकर करीब आधा 6,48,620 किलोग्राम रह गया।
लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2017-18 में न्यूजपेपर इंडस्ट्री द्वारा 13,84,056 किलोग्राम न्यूजप्रिंट का आयात किया गया, जबकि वर्ष 2020-21 में यह करीब 46 प्रतिशत घटकर 6,48,620 किलो रह गया। इसके बाद वर्ष 2021-21 में न्यूजप्रिंट का आयात और घटकर 5,97,766 किलो रह गया।
सूचना प्रसारण मंत्री ने बताया कि न्यूजप्रिंट पर दस प्रतिशत का सीमा शुल्क (Basic Customs Duty) लगाया गया था, जिसे फरवरी 2020 में घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया था।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समाचार पत्र उद्योग से अखबारी कागज पर सीमा शुल्क में कमी/छूट के लिए तमाम आवेदन प्राप्त हुए थे। वित्त मंत्रालय द्वारा जांच के बाद शीमा शुल्क में कटौती का निर्णय लिया गया था।
टैग्स न्यूजप्रिंट प्रिंट सूचना प्रसारण मंत्री लोकसभा महामारी अनुराग ठाकुर