होम / प्रिंट / अब नए ‘अवतार’ में नजर आएगी The Hindu समूह की मैगजीन ‘फ्रंटलाइन’

अब नए ‘अवतार’ में नजर आएगी The Hindu समूह की मैगजीन ‘फ्रंटलाइन’

नए अवतर के तहत मैगजीन में आकर्षक फोटो, बोल्ड फॉन्ट और एक साफ-सुथरा डिजाइन शामिल किया गया है। मैगजीन के नए अवतार के अनावरण के मौके पर तमाम जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘द हिंदू‘ (The Hindu) समूह की पाक्षिक मैगजीन ‘फ्रंटलाइन‘ (Frontline) अब नए अवतार में नजर आएगी। समूह ने हाल ही में मैगजीन के नए अवतार का अनावरण किया। समूह का कहना है कि नए सिरे से डिजाइन की गई ‘फ्रंटलाइन’ उच्च गुणवत्ता वाली पत्रकारिता की विरासत को जारी रखते हुए अब ऐसे डिजाइन और फॉर्मेट में सेट की गई है, जो नए पाठकों के लिए भी प्रासंगिक है। नए अवतर के तहत मैगजीन में आकर्षक फोटो, बोल्ड फॉन्ट और एक साफ-सुथरा डिजाइन शामिल किया गया है।

मैगजीन के नए अवतार के अनावरण के मौके पर तमाम जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। इनमें जाने-माने अर्थशास्त्री प्रभात पटनायक, जयति घोष और चंद्रशेखर, सांस्कृतिक कार्यकर्ता गणेश देवी, कलाकार जतिन दास, भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन की फाउंडर जकिया सोनम, वरिष्ठ राजदूत और राजनयिक, शिक्षाविद, पत्रकार, लेखक और पब्लिशर्स आदि शामिल थे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पवन खेड़ा, राजद के मनोज झा और भाकपा के डी. राजा जैसी जानी-मानी राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत की। इस मौके पर पैनल डिस्कशन का आयोजन भी किया गया, जिसमें वक्ताओं ने विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर अपनी बात रखी।

‘फ्रंटलाइन’ व ‘द हिंदू’ के पूर्व एडिटर-इन-चीफ और द हिंदू समूह के डायरेक्टर एन. राम और जानी-मानी पत्रकार मालिनी पार्थसारथी ने फ्रंटलाइन ऐप को लॉन्च किया। यह ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और जल्द ही आईओएस यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा।  

इस मौके पर मालिनी पार्थसारथी ने कहा, ‘फ्रंटलाइन अपनी बेधड़क ईमानदारी पर गर्व करती है और यह इस बात को उजागर करने में संकोच नहीं करती है कि क्या गलत है और क्या सही है। यह स्पष्ट है कि विशेष रूप से फ्रंटलाइन जैसी पत्रिकाओं के लिए प्रिंट मार्केट पूरी तरह से तैयार है। द हिंदू और स्पोर्टस्टार में डिजिटल बदलाव पहले से ही हो रहा है। पुन: डिजाइन किए गए प्रिंट एडिशन के साथ, फ्रंटलाइन अपनी डिजिटल मौजूदगी को और आगे बढ़ाएगी।’

वहीं, एन. राम का कहना था, ‘मैगजीन के नए डिजाइन की लॉन्चिंग शानदार रही। हमने कश्मीर जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की, जहां अलग-अलग विचार प्रस्तुत किए गए और यह लॉन्चिंग का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा था। इस कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों, राजनयिकों के साथ-साथ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जानी-मानी हस्तियां शामिल रहीं। उनकी उपस्थिति फ्रंटलाइन की प्रतिष्ठा को प्रमाणित करती है।’

‘फ्रंटलाइन’ की एडिटर वैष्णा रॉय का कहना था, ‘मैंने पिछले साल मई में संपादक का पदभार संभाला था। हम तब से नए जमाने के लिए मैगजीन को नया स्वरूप देने और पुन: स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। हमारा कंटेंट काफी आकर्षक है, इसमें कई और दृष्टिकोण शामिल हैं और यह जीवन के सभी क्षेत्रों के पाठकों को आकर्षित करेगी। ग्राफिक डिजाइनर मारियो गार्सिया ने मैगजीन को नया रूप देने में मदद की और इसे सुरुचिपूर्ण व जीवंत बनाया है।’

कार्यक्रम में शामिल जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रेजिडेंट महबूबा मुफ्ती का कहना था, ‘मैं फ्रंटलाइन को अपनी शुभकामनाएं देती हूं। मुझे आशा है कि यह नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और हमेशा सबसे आगे रहेगी।’

इस दौरान लेखक, पूर्व राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सदस्य पवन के वर्मा ने कहा, ‘मैं फ्रंटलाइन को एक नए अवतार में फिर से लॉन्च करने के लिए बधाई देता हूं। पहले, इस मैगजीन को केवल संदर्भ सामग्री (reference material) के रूप में माना जाता था, लेकिन अब यह कहीं अधिक पठनीय और समसामयिक होगी।’


टैग्स प्रिंट मैगजीन एन राम द हिंदू ग्रुप द हिंदू फ्रंटलाइन मालिनी पार्थसारिथी
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

5 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

5 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

1 week ago

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

17 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago