होम / प्रिंट / Times Group में MoU को लेकर आई ये बड़ी खबर

Times Group में MoU को लेकर आई ये बड़ी खबर

सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक इस MoU के तहत समीर जैन को समूह के सभी अखबारों के साथ-साथ उनके ऑनलाइन एडिशन का पूरा कारोबार मिलेगा, जबकि विनीत जैन को टीवी-रेडियो बिजनेस और 3,500 करोड़ रुपये मिलेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘टाइम्स ग्रुप’ (Times Group) में MoU (memorandum of understanding) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, माना जा रहा है कि लंबे समय से चल रही इस प्रक्रिया को गुरुवार को अंतिम रूप दे दिया गया है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि इस MoU के तहत समीर जैन को समूह के सभी अखबारों जैसे- ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘इकनॉमिक टाइम्स’, ‘नवभारत टाइम्स’ और ‘विजय कर्नाटक’ के साथ-साथ उनके ऑनलाइन एडिशन का पूरा कारोबार मिलेगा। वहीं, उनके छोटे भाई विनीत जैन को ब्रॉडकास्ट, रेडियो मिर्ची, एंटरटेनमेंट (ENIL) और अन्य बिजनेस जैसे फिल्मफेयर, फेमिना के साथ-साथ उनके ऑनलाइन एडिशन भी मिलेंगे। ‘ईटी मनी’ और ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एमएक्स प्लेयर’ भी उनके पास बना रहेगा। वर्तमान में, एमएक्स प्लेयर के साथ सभी ऑनलाइन एडिशंस ‘टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड’ का हिस्सा हैं, जो जैन भाइयों के बीच विवाद का एक प्रमुख कारण था।

सूत्रों का यह भी कहना है कि चूंकि समूह का प्रिंट व्यवसाय रेवेन्यू के मामले में काफी बड़ा है, इसलिए विनीत जैन को इस MoU के तहत अपने बड़े भाई से कम से कम 3,500 करोड़ रुपये भी मिलेंगे। हालांकि, विभिन्न कारकों के आधार पर यह राशि 5,000 करोड़ रुपये तक भी जा सकती है।

सूत्रों का कहना है, ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) समूह के बीच MoU गुरुवार को दिल्ली में जैन भाइयों के लुटियन बंगले में हुआ। दोनों भाइयों ने इस MoU पर हस्ताक्षर किए, इसके बाद एक पारिवारिक पूजा हुई और दोनों भाइयों ने एक नई शुरुआत के तहत एक पौधे को मिलकर रोपा।’

एमओयू को एक कानूनी दस्तावेज में बदलने की जरूरत होती है और माना जा रहा है कि शीर्ष कानूनी फर्म सिरिल अमरचंद मंगलदास इस पहलू पर काम कर रही है।

मामले से जुड़े लोगों ने बताया, 'कंपनी से संबंधित अचल संपत्ति, जिसमें देशभर में विभिन्न संपत्तियां और प्रिंटिंग प्रेस शामिल हैं, का भी मूल्यांकन किया गया है और इसे दोनों भाइयों के बीच समान रूप से विभाजित किया जाएगा।'

बता दें कि इस बारे मे समीर जैन, विनीत जैन और समूह की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हालांकि, नाम न छापने की शर्त पर टाइम्स समूह के अधिकारियों ने बताया कि समीर जैन पहले से ही प्रिंट और विनीत जैन टीवी, रेडियो व टाइम्स इंटरनेट का कारोबार संभाल रहे थे। 

यूनिवर्सिटी और निवेश शाखा का मूल्यांकन बाद में किया जाएगा

बेनेट यूनिवर्सिटी की अधिकांश संस्थाओं को एक स्वतंत्र ट्रस्ट में रखा जाएगा व ट्रस्टियों द्वारा चलाया जाएगा और बाद में उनका मूल्यांकन व विभाजन किया जाएगा। टाइम्स ग्रुप की रणनीतिक निवेश शाखा ब्रैंड कैपिटल का अभी तक मूल्यांकन नहीं किया गया है। इसे बाद में विभाजित किया जाएगा।

ये निवेशक होंगे शामिल

माना जा रहा है कि समीर जैन ने MoU के तहत भुगतान के लिए धन की तलाश शुरू कर दी थी, ताकि वह अपने छोटे भाई को 3,500 करोड़ रुपये का भुगतान कर सकें। सूत्रों के अनुसार, दोनों भाई अपनी-अपनी संस्थाओं के लिए और निवेशकों को भी अपने साथ जोड़ सकते हैं।

पांच इकाइयों का विलय

‘नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल’ (NCLT) के आदेश के क्रम में कंपनी के स्ट्रक्चर को नए सिरे से व्यवस्थित करने के तहत ‘BCCL’ अपनी पांच सहायक कंपनियों- माइंड गेम्स शो प्राइवेट (MGSPL), अनंत प्रॉपर्टीज प्राइवेट (APPL), अमृता एस्टेट्स प्राइवेट (AEPL), टाइम्स डिजिटल (TDL) टाइम्स जर्नल (TJIL) और विनाबेला मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट (VMEPL) का भी विलय कर रही है। ‘नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल’ ने चार मई को विलय को मंजूरी दे दी थी और यह अप्रैल 2021 से प्रभावी होगी।

जटिल प्रक्रिया

देश की सबसे पुरानी और सबसे प्रभावशाली मीडिया कंपनियों में से एक टाइम्स ग्रुप (बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड या बीसीसीएल) कारोबार चलाने के तरीकों पर भाइयों के बीच बढ़ते मतभेदों के कारण लंबे समय से अनिश्चितता का सामना कर रही है। करीब दो साल से इस MoU की बात चल रही थी।

समीर जैन अपने भाई विनीत जैन से 10 साल बड़े हैं और BCCL के वाइस चेयरमैन के रूप में कार्य करते हैं, जबकि विनीत मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। लेकिन जब व्यापार कौशल, लाइफ स्टाइल और कंपनी के लिए विजन की बात आती है तो जैन बंधु कथित तौर पर एक-दूसरे से अलग दिखाई देते हैं।

मामले से जुड़े लोगों का दावा है कि कंपनी की संपत्ति को 70 से अधिक इकाइयों को विभाजित करने के लिए एक विस्तृत मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जिसमें सबसे जटिल में से एक टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड (टीआईएल) भी शामिल रही।

इस नीलामी की देखरेख के लिए दो मध्यस्थ नियुक्त किए गए थे। इसमें टेलीकॉम ऑपरेटर ‘भारती एयरटेल’ के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल और डालमिया परिवार के एक सदस्य शामिल थे, जो 1950 के दशक में कंपनी को जैन परिवार को सौंपने से पहले ‘BCCL’ के मालिक थे।

व्यवसायों की बिक्री

‘टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड’ पिछले दो वर्षों से अपने बिजनेस को मजबूत करने और घाटे में चल रही संस्थाओं को बंद करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।

कंपनी ने वर्ष 2022 की शुरुआत में रेस्टोरेंट बुकिंग ऐप ‘डाइनआउट’ (Dineout) के साथ-साथ शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म ‘एमएक्स टकाटक’ (MX TakaTak) को बेच दिया था। इसने हाल ही में अपनी दो कंटेंट वेबसाइट्स-MensXP और iDiva- और इसके क्रिएटर मैनेजमेंट वर्टिकल Hypp को Mensa Brands को बेच दिया था।

यह ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एमएक्स प्लेयर’ को भी बेचने की प्रक्रिया में है। कंपनी अब इसे ऐसी कीमत पर बेचने के लिए ‘एमेजॉन’ के साथ बातचीत कर रही है जो कथित तौर पर इसकी अधिग्रहण लागत से कम है।

टाइम्स इंटरनेट ने एमएक्स प्लेयर को 2018 में अनुमानित 140 मिलियन डॉलर या लगभग 1,000 करोड़ रुपये में खरीदा था। सूत्रों का दावा है कि एमेजॉन ने लगभग 60 मिलियन डॉलर की पेशकश की है, जो इसकी खरीद लागत का लगभग आधा है। यह इस तथ्य के बावजूद है कि Data.ai की स्टेट ऑफ मोबाइल 2023 रिपोर्ट के अनुसार, MX प्लेयर को भारत में सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला ऐप और 2022 में दुनिया में तीसरा सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला ऐप माना गया है।

इसकी फाइनेंसियल रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की इकाई ‘ग्रेडअप’ (Gradeup) को पहले ही ‘एनसीएलटी’ की मंजूरी के जरिये ‘बायजू’ (Byju’s) के साथ मिला दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइम्स इंटरनेट की शेयरहोल्डिंग में भी बदलाव हुआ है और टाइम्स ग्रुप की अलग-अलग संस्थाओं और परिवार के सदस्यों की हिस्सेदारी 2021-22 में बीसीसीएल को ट्रांसफर कर दी गई थी।

 


टैग्स प्रिंट टाइम्स ग्रुप बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड प्रिंट न्यूज विनीत जैन समीर जैन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago