होम / प्रिंट / ‘मदर्स डे’ पर दैनिक भास्कर ने किया ये अनूठा प्रयोग
‘मदर्स डे’ पर दैनिक भास्कर ने किया ये अनूठा प्रयोग
हर साल मई के दूसरे रविवार को ‘मदर्स डे’ मनाते हैं। इस दिन तमाम लोग अपनी मां को विश करके उन्हें फूल या गिफ्ट देते हैं और पूरा दिन उनके साथ बिताने की कोशिश करते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
दुनियाभर के तमाम देशों में आज मदर्स डे मनाया जा रहा है। ऐसे में हिंदी दैनिक ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) ने एक अनूठा प्रयोग किया है। दरअसल, ‘दैनिक भास्कर’ ने मदर्स डे के स्पेशल एडिशन में रिपोर्टर के नाम के साथ बाईलाइन में पहले मां का नाम भी लिखा है।
बता दें कि यह दिन हर मां के लिए समर्पित है। हर साल मई के दूसरे रविवार को ‘मदर्स डे’ मनाते हैं। इस दिन तमाम लोग अपनी मां को विश करके उन्हें फूल या गिफ्ट देते हैं और पूरा दिन उनके साथ बिताने की कोशिश करते हैं।
दैनिक भास्कर ने किस तरह खबरों में अपने रिपोर्टर की बाईलाइन से पहले उनकी मां का नाम दिया है, इसे आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स दैनिक भास्कर मदर्स डे अनूठी पहल