होम / प्रिंट / प्रिंट को विज्ञापन देने के मामले में ये सेक्टर्स रहे सबसे आगे

प्रिंट को विज्ञापन देने के मामले में ये सेक्टर्स रहे सबसे आगे

इस दौरान, 58,000 से अधिक ऐडवर्टाइजर्स ने ऐड देने के लिए प्रिंट सेक्टर को चुना।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

प्रिंट सेक्टर में 'मारुति सुजुकी इंडिया' (Maruti Suzuki India) जनवरी से मार्च 2023 के दौरान सबसे बड़े ऐडवर्टाइजर्स के रूप में सामने आया है। प्रिंट सेक्टर के लिए टैम ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट के अनुसार, यह कंपनी इस दौरान शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है, जबकि पिछले साल इसी समय यह तीसरे स्थान पर थी।

इस दौरान, 58,000 से अधिक ऐडवर्टाइजर्स ने ऐड देने के लिए प्रिंट को चुना।

रिपोर्ट के अनुसार, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर, बजाज ऑटो, एमजी मोटर इंडिया और टॉर्क फार्मा जैसे ऐडवर्टाइजर्स ने टॉप-10 ऐडवर्टाइजर्स की लिस्ट में जगह बनाई है। दिलचस्प बात यह है कि टॉप-10 ऐडवर्टाइजर्स में से पांच ऑटो सेक्टर के थे। ABS बायोटेक इस दौरान चौथे स्थान पर उतर रहा।

रिपोर्ट में बताया गया कि जनवरी- मार्च 2022 के मुकाबले, जनवरी-मार्च 2023 के दौरान हर एक पब्लिकेशन के ऐड स्पेस ने 7% की वृद्धि दर्ज की है। इसके अलावा, 2023 के पहले तिमाही में ऐड स्पेस जनवरी-मार्च 2021 के मुकाबले 6% बढ़ा है।

जनवरी-मार्च 2023 में सर्विसेज और ऑटो सेक्टर जनवरी-मार्च 2022 के मुकाबले पहले और दूसरे स्थान पर बने रहे। इस बीच, टॉप थ्री सेक्टर्स ने मिलकर जनवरी-मार्च 2023 में प्रिंट में 43% की अपनी हिस्सेदारी दर्ज करायी।

टॉप ब्रैंड्स की लिस्ट में, Fiitjee इस साल पहले स्थान पर आयी है और LIC जनवरी-मार्च 2023 में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी। इस दौरान,  Lotus365.Com और Kuhl Stylish Fans टॉप-10 की लिस्ट में  में एक्सक्लूसिव ब्रैंड रहे हैं। इस दौरान, 68,000 से अधिक ब्रैंड्स ने प्रिंट को विज्ञापन दिया।

270 से अधिक कैटेगरीज ने पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज किया है। रिकॉर्ड के अनुसार, जनवरी-मार्च 2022 के मुकाबले जनवरी-मार्च 2023 में ऐड स्पेस के मामले में दोपहिया और कारों ने सबसे अधिक ग्रोथ दर्ज की है।

टॉप-10 में ईकॉम-गेमिंग कैटेगरी में सबसे अधिक ग्रोथ देखी गई, यानी जनवरी-मार्च'23 में 3.3 गुना। इसके अलावा, जनवरी-मार्च'22 की तुलना में जनवरी-मार्च'23 के दौरान प्रिंट में 36000 से अधिक ऐडवर्टाइजर्स और 46000 ब्रैंड्स को विशेष रूप से प्रचारित किया गया। जनवरी-मार्च'23 में Aura Services N V और Lotus365.Com क्रमशः टॉप एक्सक्लूसिव ऐडवर्टाइजर्स और ब्रैंड थे।


टैग्स विज्ञापन ऐड प्रिंट ऐडवर्टाइजर्स मारुति सुजुकी इंडिया
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago