होम / प्रिंट / पत्रकार विनोद श्रीवास्तव ने रेप पीड़िता लड़की की कहानी पर रचा उपन्यास
पत्रकार विनोद श्रीवास्तव ने रेप पीड़िता लड़की की कहानी पर रचा उपन्यास
पत्रकारिता में करीब 25 साल के करियर के दौरान कई पब्लिकेशन हाउस में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं विनोद श्रीवास्तव
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
वरिष्ठ पत्रकार और लेखक विनोद श्रीवास्तव का एक नया उपन्यास ‘बैरिस्टर मेम साहब’ बल्यूरोज पब्लिशर्स द्वारा हाल में ही प्रकाशित हुआ है। सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि पर लिखे गए इस उपन्यास में एक प्रभावशाली नेता द्वारा बलात्कार की शिकार हुई एक लड़की के मार्मिक संघर्ष की कहानी है।
न्याय पाने के रास्ते में वह लड़की जिस तरह से कदम-कदम पर पीड़ा झेलती है, वह संभ्रांत समाज में रहने वाले किसी भी व्यक्ति का दिल झकझोक कर रख सकती है। यह उपन्यास अमेजन, फ्लिपकार्ट, शॉप क्लूज पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस उपन्यास का मूल्य 169 रुपए है।
विनोद श्रीवास्तव एक लेखक के साथ साथ वरिष्ठ पत्रकार भी हैं। इन्होंने अपने 25 साल के पत्रकारिता के करियर में दिल्ली प्रेस, कुमुदम पब्लिकेशन, सीनियर मीडिया, फोर्थ डायमेंशन मीडिया जैसे प्रकाशन संस्थानों में सहायक संपादक, संपादक और समूह संपादक की भूमिकाएं निभाई हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स उपन्यास विनोद श्रीवास्तव बैरिस्टर मेम साहब