होम / प्रिंट / ‘Hindustan Times’ में सोनल कालरा का कद बढ़ा, अब मिला यह पद
‘Hindustan Times’ में सोनल कालरा का कद बढ़ा, अब मिला यह पद
बता दें कि सोनल कालरा को पत्रकारिता में ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्हें प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका समेत कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
जानी-मानी पत्रकार और कॉलमिस्ट सोनल कालरा को अंग्रेजी अखबार ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) में चीफ मैनेजिंग एडिटर (एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल) के पद पर प्रमोट किया गया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए सोनल कालरा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘मुझे यह जानकारी शेयर करते हुए काफी खुशी हो रही है कि मुझे हिन्दुस्तान टाइम्स में चीफ मैनेजिंग एडिटर (एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल) के पद पर पदोन्नत किया गया है। मेरी बेहतरीन टीमों को धन्यवाद, जिनके बिना यहां तक पहुंचना संभव नहीं था। पांच साल पहले इसी तारीख को मैं मैनेजिंग एडिटर बनी थी।’
बता दें कि सोनल कालरा को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने इस अखबार की लाइफस्टाइल पहलों (Lifestyle initiatives) को आगे बढ़ाने में काफी अहम भूमिका निभाई है।
प्रसिद्ध लेखक और पॉडकास्टर सोनल कालरा के लोकप्रिय कॉलम 'A calmer you' को देश के सबसे अधिक पढ़े जाने वाले स्वयं सहायता कॉलम (self-help columns) में स्थान दिया गया है। सोनल कालरा को प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड समेत कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।
अपने प्रमोशन के बारे में सोनल कालरा द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को आप यहां पढ़ सकते हैं।
टैग्स हिन्दुस्तान टाइम्स मैनेजिंग एडिटर प्रमोशन सोनल कालरा