होम / प्रिंट / ‘मलयाला मनोरमा’ व ‘द वीक’ में सच्चिदानंद मूर्ति की जगह नई भूमिका निभाएंगे आर. प्रसन्नन
‘मलयाला मनोरमा’ व ‘द वीक’ में सच्चिदानंद मूर्ति की जगह नई भूमिका निभाएंगे आर. प्रसन्नन
वर्ष 1982 में ‘द वीक’ की शुरुआत के बाद से ही इसके साथ जुड़े हुए आर. प्रसन्नन एक अक्टूबर 2022 से सच्चिदानंद मूर्ति की जगह यह बागडोर संभालेंगे, जो सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘द वीक’ (The Week) मैगजीन के सीनियर को-ऑर्डिनेटिंग एडिटर आर. प्रसन्नन (R Prasannan) समूह में अब नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। इसके तहत एक अक्टूबर 2022 से वह ‘मलयाला मनोरमा’ (Malayala Manorama) और ‘द वीक’ में रेजिडेंट एडिटर के पद पर अपनी नई भूमिका संभालेंगे। वह सच्चिदानंद मूर्ति (Sachidananda Murthy) की जगह यह बागडोर संभालेंगे, जो सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
बता दें कि मूर्ति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में विशेषज्ञता हासिल है। वह चार दशक से ज्यादा समय से ‘द वीक’ से जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में बेहतरीन पत्रकारिता के लिए मूर्ति को तमाम पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें कर्नाटक मीडिया अकादमी के राष्ट्रीय स्तर के विशेष पुरस्कार से भी नवाजा गया है।
वहीं, आर.प्रसन्नन रक्षा और विदेशी मामलों के विशेषज्ञ हैं। इतिहास में उनकी गहरी रचि है और वर्ष 1982 में ‘द वीक’ की शुरुआत के बाद से ही वह इसके साथ जुड़े हुए हैं। बता दें कि वर्ष 1982 में स्थापित और ‘द मलयाला मनोरमा कंपनी लिमिटेड‘(The Malayala Manorama Co. Ltd) द्वारा प्रकाशित यह मैगजीन कोच्चि से प्रकाशित होती है और वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोट्टायम में इसकी प्रिंटिंग होती है।
टैग्स प्रिंट द वीक मलयाला मनोरमा रेजिडेंट एडिटर सच्चिदानंद मूर्ति आर. प्रसन्नन