होम / प्रिंट / वरिष्ठ पत्रकार कुमार निशांत ने किया नए सफर का आगाज
वरिष्ठ पत्रकार कुमार निशांत ने किया नए सफर का आगाज
कुमार निशांत को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 25 साल का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
वरिष्ठ पत्रकार कुमार निशांत ने ‘अमर उजाला’ अखबार के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने इस अखबार के पटना ब्यूरो में जॉइन किया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में कुमार निशांत ने बताया कि ‘अमर उजाला’ में नई भूमिका संभालने से पहले वह ‘स्वतंत्र वार्ता’ अखबार में बतौर फ्रीलॉन्सर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
मूल रूप से बक्सर के रहने वाले कुमार निशांत को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 25 साल का अनुभव है। मगध यूनिवर्सिटी के छात्र रहे कुमार निशांत ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत दैनिक आर्यावर्त अखबार के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने दैनिक ‘आज’ व ‘स्वतंत्र वार्ता’ समेत कई अखबारों में अपनी जिम्मेदारी संभाली और अब नया सफर शुरू किया है।
समाचार4मीडिया की ओर से कुमार निशांत को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स अमर उजाला नई पारी कुमार निशांत