होम / प्रिंट / वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष अग्निहोत्री ने ‘दैनिक जागरण’ में अपनी पारी को दिया विराम

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष अग्निहोत्री ने ‘दैनिक जागरण’ में अपनी पारी को दिया विराम

इस अखबार के साथ अपने एक दशक से ज्यादा के सफर में वह रायबरेली, इटावा, नोएडा और गाजियाबाद के ब्यूरो चीफ भी रह चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष अग्निहोत्री ने ‘दैनिक जागरण’ में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह इस अखबार के साथ करीब 12 साल से जुड़े हुए थे। इस दौरान उन्होंने कानपुर और नोएडा में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अखबार के साथ अपने एक दशक से ज्यादा के सफर में वह रायबरेली, इटावा, नोएडा और गाजियाबाद के ब्यूरो चीफ भी रह चुके हैं। आशुतोष अग्निहोत्री का अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि आशुतोष अग्निहोत्री को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2006 में आगरा में ‘राष्ट्रीय सहारा’ से की थी। हालांकि, वह यहां महज एक साल ही कार्यरत रहे और वर्ष 2007 में ‘राष्ट्रीय सहारा’ को अलविदा कहकर उन्होंने ‘अमर उजाला’ के आगरा एडिशन का दामन थाम लिया। करीब तीन साल बाद वर्ष 2010 में ‘अमर उजाला’ में उन्हें एटा के ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी दी गई।

वर्ष 2011 में ‘अमर उजाला’ को बाय बोलकर उन्होंने ‘दैनिक जागरण’ का रुख कर लिया और कानपुर में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी नई पारी शुरू कर दी। यहां वर्ष 2012 में प्रबंधन ने उन्हें रायबरेली का ब्यूरो चीफ नियुक्त कर दिया। इसके एक साल बाद ही वर्ष 2013 में उन्हें इटावा के ब्यूरो चीफ का जिम्मा संभालने का मौका मिला। यहां भी करीब एक साल तक यह जिम्मेदारी निभाने के बाद 2014 में उन्हें कानपुर में चीफ क्राइम रिपोर्टर की नई भूमिका सौंपी गई। इस पद पर उन्होंने करीब दो साल तक काम किया।

इसके बाद आशुतोष अग्निहोत्री को प्रबंधन ने नोएडा भेज दिया, जहां उन्होंने हरियाणा डेस्क पर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में चुनाव डेस्क की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद प्रबंधन ने पहले उन्हें नोएडा और फिर गाजियाबाद के ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी सौंपी। कुछ समय पूर्व प्रबंधन ने उन्हें नोएडा मुख्यालय में डेस्क पर वापस बुला लिया था। तब से वह यहीं पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे और अब उन्होंने प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।  

मूल रूप से उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के रहने वाले आशुतोष अग्निहोत्री ने वहीं से अपनी पढ़ाई-लिखाई पूरी की। उन्होंने आगरा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।


टैग्स दैनिक जागरण इस्तीफा आशुतोष अग्निहोत्री ब्यूरो चीफ रिजाइन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago