होम / प्रिंट / पत्रकार अपर्णा कार्तिकेयन ने साधारण लोगों की कहानियों को कुछ यूं दिए अपने शब्द

पत्रकार अपर्णा कार्तिकेयन ने साधारण लोगों की कहानियों को कुछ यूं दिए अपने शब्द

स्वतंत्र पत्रकार अपर्णा कार्तिकेयन मूलरूप से चेन्नई निवासी हैं और उनका ग्रामीण परिवेश से खासा जुड़ाव रहा है। यही वजह है कि वह लंबे समय से इस बारे में लिखती आ रही हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

वरिष्ठ पत्रकार अपर्णा कार्तिकेयन अब लेखक बन गई हैं। उनकी पहली किताब ‘नाइन रुपीज एन ऑवर’ (NINE RUPEES AN HOUR) इसी माह लॉन्च होने जा रही है। फिलहाल इसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। अपर्णा ने विशेषरूप से तमिलनाडु पर केंद्रित अपनी किताब में ऐसे साधारण लोगों की कहानियों को अपने शब्द दिए हैं, जो जीवनयापन करने के लिए असाधारण काम करते हैं। इसमें किसानों से लेकर हैंडलूम साड़ी कारीगरों तक के जीवन पर प्रकाश डाला गया है।

इसके अलावा, ‘नाइन रुपीज एन ऑवर’ कई ऐसे मुद्दों को छूती है, जिसका सामना तमिलनाडु को करना पड़ता है। जैसे कि कृषि संकट, भूजल समस्या और तकनीकी प्रगति के बीच हथकरघा बुनकरों के लिए चुनौतियां। अपर्णा ने अपनी किताब में महिलाओं से जुड़ी कहानियों को तवज्जो दी है, क्योंकि उनका मानना है कि कड़ा संघर्ष करने के बावजूद महिलाओं वो सम्मान नहीं मिल पाता, जिसकी वे हकदार हैं।

स्वतंत्र पत्रकार अपर्णा कार्तिकेयन मूलरूप से चेन्नई निवासी हैं और उनका ग्रामीण परिवेश से खासा जुड़ाव रहा है। यही वजह है कि वह लंबे समय से इस बारे में लिखती आ रही हैं। दरअसल, गर्मियों की छुट्टियों में अपर्णा गांव जाया करती थीं और ये यात्रा धीरे-धीरे कब विशेष लगाव में बदल गई, उन्हें पता ही नहीं चला। जब उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें इस दिशा में कुछ करना चाहिए तो उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार पी साईंनाथ से संपर्क किया, जो ‘पीपल्स आर्काइव ऑफ रूलर इंडिया (परी)’ के संस्थापक हैं और लंबे समय तक ‘द हिंदू’ से जुड़े रहे हैं। साईंनाथ की पेशकश पर अपर्णा ने परी के लिए लिखना शुरू किया। उन्होंने श्रम और आजीविका पर कई स्टोरियां कवर कीं, अपने उल्लेखनीय काम के लिए अपर्णा को कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। 

अपर्णा की स्टोरी को ‘द हिंदू’ सहित कई नामी मीडिया हाउस प्रकाशित करते रहे हैं। ग्रामीण भारत से अच्छी तरह परिचित होने के बाद करीब दो साल पहले उन्होंने अपनी कहानियों को किताब की शक्ल देने का फैसला लिया और आज उनकी किताब पाठकों के बीच है। ‘नाइन रुपीज एन ऑवर’ का करीब 50% भाग महिलाओं के नाम है।

इस बारे में अपर्णा कहना है ‘हमारे पास महिलाओं से जुड़ी पर्याप्त कहानियां नहीं हैं। जब हम किसान की बात करते हैं तो हमेशा धोती पहने एक पुरुष की छवि सामने आती है। खेती में पुरुष का काम जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महिलाओं का भी, फिर भी उसे अनदेखा कर दिया जाता है। मैंने अपनी किताब में इस असमानता को दूर करने की कोशिश की है।’ यह किताब अमेजॉन पर उपलब्ध है। आप ऑनलाइन एडिशन 303 रुपए और पेपरएडिशन 319 रुपए में प्राप्त कर सकते हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से अपर्णा कार्तिकेयन को उनकी किताब के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं!


टैग्स अपर्णा कार्तिकेयन लेखक नाइन रुपीज एन ऑवर
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago