होम / प्रिंट / वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश तिवारी अब ‘दैनिक भास्कर’ से जुड़े, निभाएंगे यह जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश तिवारी अब ‘दैनिक भास्कर’ से जुड़े, निभाएंगे यह जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश तिवारी ने ‘टीवी9’ (TV9) समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब पौने पांच साल से इस समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश तिवारी ने ‘टीवी9’ (TV9) समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब पौने पांच साल से इस समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। समाचार4मीडिया से बातचीत में अखिलेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में TV9 मराठी चैनल जॉइन किया था। इसके बाद वर्ष 2019 में ‘टीवी9 भारतवर्ष’ लॉन्च होने के बाद वह इस चैनल में आ गए थे। इस चैनल में वह बतौर सीनियर स्पेशल करेसॉन्डेंट अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

अखिलेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने अब मुंबई में ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। यहां उन्होंने बतौर स्पेशल करेसपॉन्डेंट जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में वह मुख्य रूप से अपराध जगत की खबरें कवर करेंगे।  

अखिलेश तिवारी को मीडिया में काम करने का करीब 22 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने प्रिंट और टीवी दोनों में काम किया है। ‘टीवी9’ से पहले वह ‘मिरर नाउ’ (Mirror Now) में कार्यरत थे। इसके अलावा पूर्व में वह ‘नवभारत’ (Navbharat), ‘स्टार न्यूज’ (Star News), ‘बीएजी नेटवर्क’ (BAG Network), ‘सहारा’ (Sahara) और ‘सीटीवी’ (CTV) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।   

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अखिलेश तिवारी मुंबई के केसी कॉलेज के विद्यार्थी रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पीएचडी की है। समाचार4मीडिया की ओर से अखिलेश तिवारी को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स रिपोर्टर इस्तीफा टीवी9 भारतवर्ष रिजाइन अखिलेश तिवारी
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

4 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

4 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

1 week ago

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

9 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

19 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

19 hours ago