होम / प्रिंट / 34 साल बाद इस मैगजीन का प्रकाशन होगा बंद, 28 जुलाई को आएगा आखिरी अंक
34 साल बाद इस मैगजीन का प्रकाशन होगा बंद, 28 जुलाई को आएगा आखिरी अंक
कभी ब्रिटिश म्यूजिक प्रेस की आधारशिला रखने वाली मैगजीन ‘क्यू’ (Q) का प्रकाशन 34 साल बाद अब बंद होने जा रहा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कभी ब्रिटिश म्यूजिक प्रेस की आधारशिला रखने वाली मैगजीन ‘क्यू’ (Q) का प्रकाशन 34 साल बाद अब बंद होने जा रहा है। इस मैगजीन का 28 जुलाई को प्रकाशित होने वाला अंक अंतिम अंक होगा।
मैगजीन के एडिटर टेड केसलर ने एक ट्वीट में कहा, ‘Q मैगजीन के बारे में कुछ बुरी खबर है। 28 जुलाई को आने वाला अंक आखिरी होगा। 'महामारी ने हमारे साथ जो बुरा किया, इससे ज्यादा उसके पास कुछ और करने के लिए नहीं था। मैंने हमारा फाइनल कवर और कॉन्टेक्स्ट के लिए संपादक के पत्र को संलग्न किया है।
I have some bad news about @QMagazine. The issue that comes out on July 28 will be our last. The pandemic did for us and there was nothing more to it than that. I have attached our final cover and my editor’s letter for context.
— Ted Kessler (@TedKessler1) July 20, 2020
On the plus side, we’re all available for work. pic.twitter.com/rm8qOcUBtB
अपने अंतिम अंक में संपादक के पत्र में उन्होंने लिखा, कोविड-19 ने इन पर पानी फेर दिया। मैं अपनी विफलता के लिए माफी मांगता हूं, कृपया आप लोग आगे बढ़ना जारी रखें। वहीं इस मैगजीन के बंद होने से कई लोग दुखी हैैं।
Sad news about the final edition of @QMagazine. Wishing @TedKessler1 and all the staff well. Q was good to us over the years, I learned much from its pages, ever since I bought the very first copy pic.twitter.com/d86tCrGw5u
— Tim Burgess (@Tim_Burgess) July 20, 2020
बता दें कि मैगजीन का सर्कुलेशन, जोकि 2001 में 200,000 प्रति माह था। यह अपने पीक से घटकर 28,000 प्रति माह रह गया था। ‘स्मैश हिट्स’ (Smash Hits) के लेखक मार्क एलेन और डेविड हेपवर्थ ने 1986 में इस मैगजीन को शुरू किया था।
टैग्स मैगजीन क्यू मैगजीन