होम / प्रिंट / 320 साल पुराने इस अखबार का प्रिंट एडिशन हुआ बंद

320 साल पुराने इस अखबार का प्रिंट एडिशन हुआ बंद

आठ अगस्त 1703 को शुरू हुए अखबार को पहले 'वियेनेरिसचेस डायरियम' के नाम से जाना जाता था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

आस्ट्रिया की राजधानी वियना से निकलने वाले 320 साल पुराने अखबार 'वीनर जितुंग' का दैनिक प्रकाशन बंद हो गया है। शुक्रवार को इसके अंतिम मुद्रित संस्करण का प्रकाशन किया गया। इस अखबार की गिनती दुनिया के सबसे पुराने अखबारों में होती है।

आठ अगस्त 1703 को शुरू हुए अखबार को पहले 'वियेनेरिसचेस डायरियम' के नाम से जाना जाता था। इसका प्रकाशन काव्यात्मक भाषा और बिना किसी वाक पटुता के  शालीन ढंग से लोगों तक खबरें पहुंचाने के लिए किया गया था। 

 'वीनर जितुंग' को हाल ही में कानून में किए गए बदलाव के कारण राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था। नए कानून के तहत कंपनियों को मुद्रित संस्करण में वाणिज्यिक रजिस्ट्री में परिवर्तन प्रकाशित करने के लिए भुगतान करने की आवश्यकता को समाप्त कर दिया था।

अखबार ने अपने अंतिम संस्करण के मुख पृष्ठ पर छापा है- 320 साल 12 राष्ट्रपति, 10 राजा, दो लोकतंत्र और एक अखबार। 'वीनर जितुंग' का स्वामित्व ऑस्ट्रिया सरकार के पास है, लेकिन संपादकीय रूप से यह स्वतंत्र है। अपने अंतिम संस्करण में अखबार ने आस्ट्रिया के सबसे मशहूर लोगों में से एक अभिनेता से नेता बने अर्नोल्ड श्वार्जनेगर का साक्षात्कार छापा है।

वैसे अब यह अखबार आनलाइन जारी रहेगा और इसका मासिक संस्करण निकालने की योजना है। अब अचानक इसके बंद कर दिए जाने से काफी संख्या में कर्मचारी भी बेरोजगार होंगे। पहले भी अखबार को 63 कर्मचारियों को हटाने और संपादकीय विभाग में दो तिहाई कर्मचारियों की संख्या घटाकर 20 करने पर मजबूर होना पड़ा था।


टैग्स अखबार आस्ट्रिया वियना 320 साल पुराना अखबार वीनर जितुंग दैनिक प्रकाशन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago