होम / प्रिंट / पत्रकारों को नौकरी से बाहर किये जाने की धमकी पर PCI ने जताई चिंता, लिया ये संज्ञान
पत्रकारों को नौकरी से बाहर किये जाने की धमकी पर PCI ने जताई चिंता, लिया ये संज्ञान
इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए अखबार के एडिटर और मुंबई में अखबार के रीजनल जनरल मैनेजर से उनका पक्ष मांगा गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ (PCI) के चेयरमैन जस्टिस सीके प्रसाद ने ‘द हिन्दू’ (The Hindu) अखबार के मुंबई ब्यूरो से जुड़े कई पत्रकारों को नौकरी से बाहर किये जाने की धमकी देने के मामले में चिंता जताई है। पीसीआई का कहना है, 'यह जानकारी में आया है कि अखबार के प्रबंधन द्वारा तय दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है।'
‘प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ की ओर से इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए ‘द हिन्दू’के एडिटर और मुंबई में ‘द हिन्दू’ के रीजनल जनरल मैनेजर से उनका पक्ष मांगा गया है। 'पीसीआई' की ओर से जारी बयान को आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स भारतीय प्रेस परिषद प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया पीसीआई सीके प्रसाद हिन्दू