होम / प्रिंट / महामारी के खिलाफ ‘जंग’ में यूं अपनी भागीदारी निभा रहा प्रभात खबर

महामारी के खिलाफ ‘जंग’ में यूं अपनी भागीदारी निभा रहा प्रभात खबर

बिहार, झारखंड और कोलकाता में किया गया सात लाख से ज्यादा फेस मास्क का वितरण, अखबार की ओर से मुफ्त वैक्सीनेशन कैंप भी लगाए जा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पूर्वी भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक प्रभात खबर (Prabhat Khabar) इस महामारी के दौरान समाज के सभी वर्गों के साथ खड़ा है और अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए बिहार और झारखंड के लोगों के लिए सुरक्षा और कल्याण को समर्थन व बढ़ावा देने के लिए अपना योगदान दे रहा है।

महामारी के दौरान अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए प्रभात खबर लोगों को फेस मास्क के महत्व के बारे में जागरूक कर रहा है। यही नहीं, प्रभात खबर द्वारा पाठकों को फेस मास्क का वितरण भी किया जा रहा है। इसके तहत 22 जून को बिहार के समस्त एडिशंस में और 27 जून को झारखंड व कोलकाता में अपने पाठकों के लिए सात लाख से ज्यादा फेस मास्क का वितरण किया गया।

यही नहीं, इस दौरान प्रभात खबर द्वारा अपने हॉकर्स के परिवारों के लिए मुफ्त में राशन का वितरण भी किया गया। इस दौरान कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए प्रभात खबर ने अपने सभी पब्लिशिंग सेंटर्स पर समस्त एम्प्लॉयीज, हॉकर्स और पार्टनर्स को मुफ्त में सैनिटाइजर्स और फेस मास्क भी उपलब्ध कराए। यही नहीं, देश में आक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी को देखते हुए बिहार और झारखंड के सरकारी अस्पतालों में इन्हें उपलब्ध कराया गया। प्रभात खबर द्वारा उपलब्ध कराए गए आक्सीजन कंसंट्रेटर्स की मदद से तमाम लोगों की जिंदगी बचाई जा सकी।   

इसके साथ ही अखबार द्वारा पाठकों, हॉकर्स और पार्टनर्स व उनके परिवारों के लिए समय-समय पर अपने सभी पब्लिकेशन सेंटर्स और यूनिट्स में वैक्सीनेशन कैंप भी लगाए जा रहे हैं। इस बारे में प्रभात खबर की ओर से कहा गया है कि 37 वर्षों से अखबार समाज के साथ हर कदम पर खड़ा रहा है और भविष्य में भी इस तरह अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करता रहेगा।


टैग्स प्रभात खबर कोविड-19 कोरोनावायरस महामारी अभियान मास्क वितरण
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

6 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

6 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

18 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

4 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

1 hour ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

15 hours ago