होम / प्रिंट / पीएम ने मीडिया संस्थानों का कुछ यूं बढ़ाया हौसला, फिर कही ये बात

पीएम ने मीडिया संस्थानों का कुछ यूं बढ़ाया हौसला, फिर कही ये बात

मोदी ने चेन्नई में आयोजित तमिल की राजनीतिक और व्यंग्य पत्रिका ‘तुगलक’ के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम को दिल्ली से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया संस्थानों से कहा है कि वे जनता के समक्ष विवेकपूर्ण और तार्किक ढंग से खबरें पेश करें। पीएम के अनुसार, समाचारों की विश्वसनीयता के लिए उनमें तथ्यों का होना बहुत जरूरी है।

मंगलवार को चेन्नई में आयोजित तमिल की राजनीतिक और व्यंग्य पत्रिका ‘तुगलक’ (Tughlaq) के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम को दिल्ली से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक से फैल रहे प्रदूषण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने में मीडिया ने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मीडिया, राष्ट्र निर्माण की इस तरह की पहल को सपोर्ट करना जारी रखेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए तथा तीन तलाक को समाप्त कर, आर्थिक रूप से कमजोरों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने के साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की स्थापना और आयुष्मान भारत योजना लागू करके सरकार ने पुरानी समस्याओं के समाधान की पहल की है।

प्रधानमंत्री का कहना था कि देश तेज गति से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ समाज विरोधी समूहों को यह परिवर्तन हजम नहीं हो रहा है। यही कारण है कि ऐसे समूहों/संगठनों द्वारा अपने निहित स्वार्थ के लिए लोगों को गुमराह करने और अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में विश्वसनीय तरीके से तथ्यों के साथ लोगों को खबरें उपलब्ध कराने की मीडिया की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है।

इस मौके पर उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने चेन्नई में पत्रिका के कर्मियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि मीडिया संस्थानों को पत्रकारिता में नैतिकता बनाए रखनी चाहिए। उनका कहना था कि किसी भी मामले में प्रश्न उठाते समय भी सकारात्मक रहने से लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

उपराष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों की प्राथमिकता में सबसे पहले देश होना चाहिए, फिर पार्टी और सबसे आखिर में खुद को होना चाहिए। उन्होंने ‘तुगलक’ मैगजीन के संस्थापक दिवंगत संपादक चो रामास्वामी (Cho Ramasamy) का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी कलम किसी डर अथवा दबाव के आगे नहीं झुकी और उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है।


टैग्स न्यूज चैनल्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी तुगलक न्यूज चो रामास्वामी
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

4 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

4 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

1 week ago

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago