होम / प्रिंट / राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने की मैगजीन के संपादक के घर छापेमारी, लगा ये आरोप

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने की मैगजीन के संपादक के घर छापेमारी, लगा ये आरोप

ये छापेमारी सामाजिक कार्यकर्ता और कवि पी वरावरा राव के दामाद और 'वीक्षणम' मैगजीन के संपादक एन. वेणुगोपाल के हिमायतनगर स्थित उनके आवास पर हुई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये छापेमारी सामाजिक कार्यकर्ता और कवि पी वरावरा राव के दामाद और 'वीक्षणम' (Veekshanam) मैगजीन के संपादक एन. वेणुगोपाल के हिमायतनगर स्थित उनके आवास पर हुई है। इसके अतिरिक्त हैदराबाद एलबी नगर व कई अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैगजीन के संपादक पर सीपीआई माओवादी नेता संजय दीपक राव से संपर्क होने का आरोप है। लिहाजा इसी शक पर एनआईए ने ये छापेमारी की है। इसी कथित संबंध को लेकर एलबी नगर में सामाजिक कार्यकर्ता रविशर्मा के घर पर भी तलाशी ली गई।

अपने आवास पर चार घंटे तक चली छापेमारी के बाद संपादक वेणुगोपाल ने कहा कि वह चालीस साल से पत्रकार हैं और उनके पास जो कुछ भी है वह किताबें हैं।

उन्होंने कहा कि एनआईए के अधिकारियों ने महाभारत से लेकर साहित्यिक पुस्तकों, माओवादियों पर ग्रंथ, शोध सामग्री, पत्र और पत्रिकाओं तक की उनकी पुस्तकों के संग्रह की खोज की। वेणुगोपाल ने कहा, "एनआईए ने संजय दीपक राव से संबंधित मामले के सिलसिले में मेरे घर पर छापा मारा। मामले में मेरी पहचान ए-22 के रूप में की गई थी।'' 

उन्होंने कहा कि एनआईए टीम ने छापे में मेरा फोन जब्त कर लिया। आठ सदस्यों की एक टीम सुबह 5 बजे आई और जब उन्होंने अपना सर्च वारंट दिखाया, तब मैंने उन्हें अंदर जाने दिया।

वरिष्ठ पत्रकार ने यह भी कहा कि उन्होंने 2013 में मृत गैंगस्टर नईमुद्दीन द्वारा कई व्यक्तियों को भेजे गए धमकी भरे पत्रों से संबंधित कुछ खबरें भी की थीं। एनआईए ने तलाशी के दौरान फोन के साथ-साथ इन सामग्रियों को भी जब्त कर लिया।

गौरतलब है कि संजय दीपक राव को सितंबर 2023 में तेलंगाना पुलिस ने तब गिरफ्तार किया था जब वह कुकटपल्ली में एक फिल्म संपादक के आवास पर रुके हुए थे। उनकी पत्नी मुरुवुपल्ली राजी को भी आंध्र प्रदेश पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार किया था। पूर्व डीजीपी अंजनी कुमार ने कहा था कि दोनों की एनआईए को तलाश थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ता और कवि पी वरावरा राव भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सीय आधार पर वरावरा राव को जमानत दी थी। वरावरा राव पर प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रचने के भी आरोप लगे थे। 

 


टैग्स मैगजीन संपादक छापेमारी एनआईए पी वरावरा राव वीक्षणम एन. वेणुगोपाल संजय दीपक राव
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago