होम / प्रिंट / इस वजह से मुंबईवासियों को अभी नहीं मिलेगा अखबार

इस वजह से मुंबईवासियों को अभी नहीं मिलेगा अखबार

महाराष्ट्र के उद्योगमंत्री के साथ बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा पर चर्चा हुई और यह तय हुआ कि अब 1 अप्रैल 2020 से अखबारों का प्रकाशन व डिस्ट्रीब्यूशन किया जाएगा।   

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

मुंबई में अब 31 मार्च तक कोई भी न्यूजपेपर प्रकाशित नहीं होगा। यह फैसला पब्लिशर्स, समाचार पत्र विक्रेताओं के संगठन बृहनमुंबई वृतपत्र विक्रेता संघ और घरों में न्यूजपेपर पहुंचाने वाले हॉकर्स ने महाराष्ट्र के उद्योगमंत्री सुभाष देसाई से मुलाकात के बाद लिया है। इस बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और फैलते संक्रमण से सुरक्षा पर चर्चा हुई। साथ ही यह तय हुआ कि अब एक अप्रैल 2020 से अखबारों का प्रकाशन और डिस्ट्रीब्यूशन किया जाएगा।         

मुंबई में कोरोना वायरस की वजह से फिलहाल अखबारों का प्रकाशन और इसका डिस्ट्रीब्यूशन रुका हुआ है।

गौरतलब है कि बीते रविवार को मुंबई में अखबारों की प्रिंटिंग पहले की तरह हुई, लेकिन ‘जनता कर्फ्यू’ की वजह से समाचार पत्र विक्रेताओं ने अखबारों को नहीं खरीदा और हॉकर्स ने भी कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए घरों में अखबार पहुंचाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद सभी प्रिंट किए हुए अखबार वापस मंगा लिए गए। इसके अगले दिन लोकल ट्रेनों के बंद हो जाने करने के कारण कुछ अखबारों का प्रकाशन नहीं हुआ।

फिलहाल महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगा हुआ है, जिसके चलते मुंबई में सभी लोकल ट्रेन्स बंद हैं। लिहाजा इसी वजह से ज्यादातर प्रिंट मीडिया कर्मी घर पर ही हैं और प्रिंटिंग से जुड़े लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करते हुए प्रिंटिंग प्लांट तक जाना पड़ रहा है। ऐसे में एसोसिएशन ने अखबार की छपाई को बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि, अखबारों के ऑनलाइन एडिशन चलते रहेंगे।


टैग्स अखबार कोरोना बृहनमुंबई वृतपत्र विक्रेता संघ
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago