होम / प्रिंट / आज इन खबरों को मिली हिंदी अखबारों के फ्रंट पेज पर तवज्जो

आज इन खबरों को मिली हिंदी अखबारों के फ्रंट पेज पर तवज्जो

विज्ञापन के कारण दैनिक जागरण में आज तीसरे पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हालात सुधरने के बजाय बिगड़ते जा रहे हैं। यही ‘बिगड़ते हालात’ आज दिल्ली से प्रकाशित होने वाले अखबारों की सबसे बड़ी खबर है। शुरुआत करते हैं हिन्दुस्तान से। फ्रंट पेज पर तीन बड़े विज्ञापन हैं, लेकिन सभी महत्वपूर्ण समाचारों को स्थान देने का प्रयास किया गया है। लीड नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई हिंसा है। कानून के समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए, स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा।

उधर, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी आगजनी हुई। लीड खबर में शाहीन बाग का भी जिक्र है, वार्ताकार आज कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। दूसरी बड़ी खबर के रूप में अमरीश कुमार त्रिवेदी की बाईलाइन है, जिन्होंने अयोध्या में बनने वाले राममंदिर की खासियतों के बारे में बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की आज से होने वाली भारत यात्रा, अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी का प्रत्यर्पण और अमेरिका द्वारा कड़े किए गए एच1बी वीजा के नियमों को भी प्रमुखता के साथ पेज पर जगह मिली है।

दैनिक जागरण का रुख करें तो यहां जैकेट विज्ञापन की वजह से तीसरे पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है। लीड सीएए पर सांप्रदायिक हिंसा है, जिसे सात कॉलम में लगभग आधे पेज तक रखा गया है। शत्रुघ्न शर्मा की बाईलाइन को सेकंड लीड का दर्जा मिला है। शर्मा ने अमेरिकी राष्ट्रपति की आज से शुरू हो रही यात्रा की हर संभव जानकारी से पाठकों को रूबरू कराने का प्रयास किया है।

वहीं, टेलीकॉम कंपनियों को मिलने वाले संभावित बेलआउट पैकेज के साथ ही कांग्रेस के हाल पर शशि थरूर के बयान को भी तवज्जो मिली है। थरूर का कहना है कि कांग्रेस को लेकर लोगों में ऐसी धारणा बन गई है कि पार्टी अपनी राजनीतिक पहचान से भटक गई है। एंकर में मोदी की ‘मन की बात’ है।

अब चलते हैं नवभारत टाइम्स पर। फ्रंट पेज पर एक बड़ा विज्ञापन है, लेकिन पाठकों तक खबरों को पहुंचाने में कोई कंजूसी नहीं बरती गई है। लीड नागरिकता संशोधन कानून पर हुई हिंसा है, इसमें अलीगढ़ और शाहीन बाग का भी जिक्र है।

सेकंड लीड के रूप में ट्रम्प की भारत यात्रा है। खबर का शीर्षक ‘ट्रम्प को भाया बाहुबली अवतार’ से शुरू किया गया है। दरअसल, ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने विडियो को शेयर किया था, जिसमें उन्हें बाहुबली अवतार में दिखाया गया है। इसीलिए अखबार ने हेडलाइन में यह प्रयोग किया है। मेट्रो यात्रियों को मिली नई सुविधा को एंकर में स्थान मिला है। इसके अलावा, पेज पर चार अन्य खबरें हैं।

आज अमर उजाला की बात करें तो फ्रंट पेज पर आधा पेज विज्ञापन है। लीड नागरिकता संशोधन कानून पर हिंसा है, इसमें शाहीन बाग और अलीगढ़ का भी जिक्र है। मोदी के ‘मन की बात’ के साथ ही एच1बी वीजा के कड़े नियम भी पेज पर हैं। सेकंड लीड के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के भारत दौरे को रखा गया है।

सबसे आखिरी में रुख करते हैं राजस्थान पत्रिका का। अखबार ने लीड सबसे अलग ट्रम्प की भारत यात्रा को बनाया है। इस खबर को इतने विस्तृत रूप में केवल इसी अखबार ने ही पाठकों तक पहुंचाया है, लेकिन इस फेर में नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर हुई हिंसा को अंडर प्ले किया गया है। इससे ज्यादा बड़ी जगह दिल्ली के स्कूलों की ‘हैप्पीनेस क्लास’ को मिली है।

एंकर में आनंद मणि त्रिपाठी की बाईलाइन स्टोरी है, जिन्होंने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के बारे में बताया है। इसके अलावा, अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी का प्रत्यपर्ण और सुप्रीम कोर्ट में 4 बड़े मामलों पर होने वाली सुनवाई भी पेज पर है।   

आज का ‘किंग’ कौन?

1: लेआउट के मामले में नवभारत टाइम्स पहले और हिन्दुस्तान दूसरे स्थान पर है।

2: खबरों की प्रस्तुति का जहां तक सवाल है, तो आज राजस्थान पत्रिका सबसे आगे है। लीड खबर को बेहद आकर्षक अंदाज़ में पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। दूसरा नंबर नवभारत टाइम्स का है। तीसरे स्थान पर हिन्दुस्तान और फिर दैनिक जागरण है।

3: शीर्षक को कलात्मक बनाने के लिए आज अखबारों ने शायद ज्यादा मशक्कत नहीं की, इसलिए सभी के सामान्य शीर्षक हैं। लेकिन राजस्थान पत्रिका और नवभारत टाइम्स ने जरूर प्रयास किया है, लिहाजा दोनों को विजेता घोषित किया जा सकता है।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला नवभारत टाइम्स राजस्थान पत्रिका न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

5 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

5 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

14 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

15 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

8 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago