होम / प्रिंट / इन खबरों को मिली अखबारों के फ्रंट पेज पर जगह

इन खबरों को मिली अखबारों के फ्रंट पेज पर जगह

हिन्दुस्तान में आज तीसरा पेज फ्रंट पेज बनाया गया है, जबकि दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स में दो फ्रंट पेज हैं

नीरज नैयर 6 years ago

उत्तर प्रदेश के चर्चित कमलेश तिवारी हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। ये खबर दिल्ली से प्रकाशित होने वाले कई अखबारों की लीड है। आज सबसे पहले बात करते हैं देशबंधु की। इस अखबार ने टीम इंडिया की उपलब्धि को फोटो के रूप में लगाने के साथ फ्रंट पेज की शुरुआत की है। लीड सोशल मीडिया के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। मोदी-अभिजीत मुलाकात को भी प्रमुखता के साथ पेज पर जगह मिली है, साथ ही इंफोसिस के संकट को फर्स्ट हाफ में रखा गया है।

कमलेश तिवारी हत्याकांड नीचे चार कॉलम में है और इसी के पास चिदंबरम की मुश्किलों को लगाया गया है। चिदंबरम को राहत मिलने के बावजूद जेल में ही रहना होगा। एंकर में सीमा पर बिगड़ते हालात की खबर है। इसके अलावा पेज पर करतारपुर पर भारत-पाक वार्ता टली सहित संक्षिप्त में कुछ अन्य समाचार हैं।

अब दैनिक जागरण की बात करें तो आज अखबार में दो फ्रंट पेज बनाए गए हैं। पहले फ्रंट पेज पर कमलेश तिवारी हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी की खबर को लीड लगाया गया है। इसके नीचे टीम इंडिया की जीत को रखा गया है। वहीं, दूसरे फ्रंट पेज पर लीड सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबर को बनाया गया है। अदालत सोशल मीडिया को आधार से लिंक करने सहित सभी मामलों की सुनवाई के लिए तैयार हो गई है। पीएम-अभिजीत की मुलाकात को दैनिक जागरण ने बड़ी जगह देते हुए चार कॉलम में रखा है।

देश को हिलाकर रखने वाले कठुआ कांड में अब एक नया मोड़ आया है। सिटी जज ने छह एसआईटी पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। टास्क फोर्स में शामिल अधिकारियों पर फर्जी गवाह तैयार करने सहित कई आरोप हैं। आम्रपाली और यूनिटेक के बाद अब सुपरटेक ग्रुप पर भी शिकंजा कसने लगा है। नोएडा विकास प्राधिकरण ने 293 करोड़ की वसूली के लिए कड़ा कदम उठाया है। 

आज अमर उजाला के फ्रंट पेज पर भी काफी विज्ञापन है। कमलेश तिवारी हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी को टॉप बॉक्स में लगाया गया है, जबकि लीड अमेरिका की पाकिस्तान को फटकार है। अमेरिका का कहना है कि पाकिस्तान की आतंकियों को पनाह भारत से बातचीत में बाधा है। टीम इंडिया की उपलब्धि को अमर उजाला ने अपने फेवरेट डॉटेड बॉक्स में रखा है। घाटी में गोलीबारी की खबर दो कॉलम में है, वहीं मोदी-अभिजीत मुलाकात सहित कुछ अन्य समाचारों को संक्षिप्त में जगह मिली है।

वहीं, नवभारत टाइम्स में आज दो फ्रंट पेज हैं। पहले फ्रंट पेज पर सबसे बड़ी खबर है ‘कमलेश तिवारी की हत्या के आरोपितों की गुजरात से गिरफ्तारी’। इसके अलावा पांच सिंगल कॉलम समाचार हैं। जिनमें पाकिस्तानी गोलीबारी, चिदंबरम की मुश्किलें, हरियाणा का सियासी पेंच और सिद्धू की पत्नी का कांग्रेस छोड़ने का फैसला शामिल हैं। दूसरे फ्रंट पेज की शुरुआत एक ऐसी फोटो से हुई है, जो कल सबसे ज्यादा चर्चा का विषय थी। यानी पीएम मोदी और नोबल विजेता अभिजीत बनर्जी की मुलाकात। नवभारत टाइम्स ने इस मुलाकात का शीर्षक लगाया है ‘मोदी की नीतियों को घेरा था अभिजीत ने, मिलने के बाद आयुष्मान को सराहा।’

लीड सुप्रीम कोर्ट से जुड़ा समाचार है। कोर्ट यह परखने को तैयार हो गया है कि क्या सोशल मीडिया यूजर्स का डाटा सरकार को दिया जा सकता है। टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत फोटो के रूप में पेज पर है। इसके अलावा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घोषणा को भी प्रमुखता से लगाया गया है। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली की 9 सड़कों को यूरोप जैसा बनाया जाएगा। नवभारत टाइम्स के पहले फ्रंट पेज पर आधा पेज विज्ञापन है, जो ई-पेपर पर शो नहीं हो रहा है, इसलिए यहां खबरों वाला भाग ही लगाया गया है। जबकि दूसरा फ्रंट पेज पूरा शो हो रहा है।

 

यदि हिन्दुस्तान की बात करें तो विज्ञापनों की वजह से तीसरे पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है और वहां भी एक बड़ा विज्ञापन है। हालांकि, पेज पर ज्यादा से ज्यादा खबरों को स्थान देने का प्रयास किया गया है। ‘कमलेश के कातिल पकड़े’ शीर्षक के साथ लीड पांच कॉलम में है। टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत को फोटो के साथ टॉप में रखा गया है। भारत ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ किया है।

भारत में मानवाधिकारों की दुहाई देने वाले पाकिस्तान ने पीओके में आजादी की मांग करने वालों पर लाठीचार्ज किया। हिन्दुस्तान ने इसे प्रमुखता के साथ पेज पर लगाया है। वहीं चिदंबरम को राहत के बावजूद तिहाड़ में रहना होगा और दिल्ली में पीजीटी के 50 फीसदी पदों पर भर्ती के समाचार को भी फ्रंट पेज पर जगह मिली है। एंकर में बांग्लादेश से जुड़ी एक रोचक स्टोरी है। वहां के एक सांसद द्वारा आठ हमशक्लों से परीक्षा दिलाने का मामला उजागर हुआ है।

नवोदय टाइम्स के फ्रंट पेज पर आज कोई विज्ञापन नहीं है। लीड करतारपुर मसले पर भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाली बातचीत को लगाया गया है। चिदंबरम की मुश्किलें बॉक्स में सिंगल कॉलम में हैं। दिल्ली सरकार की ऑड-ईवन योजना से हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों को भी छूट नहीं मिलेगी, इस समाचार को अखबार ने तवज्जो दी है।

असम सरकार के महत्वपूर्ण फैसले को भी फर्स्ट हाफ में रखा गया है। अब राज्य में 2 से ज्यादा बच्चे वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। हरियाणा के नए एग्जिट पोल सहित टीम इंडिया की उपलब्धि, पीएम-अभिजीत मुलाकात और सीमा पर गोलीबारी की खबरें भी पेज पर हैं। वहीं, पीएमसी बैंक से जुड़ी खबर को दो कॉलम में रखा गया है।

आज का ‘किंग’ कौन?

1: लेआउट की बात करें, तो आज हिन्दुस्तान का फ्रंट पेज काफी संतुलित दिखाई दे रहा है।

2: खबरों की प्रस्तुति में नवभारत टाइम्स और हिन्दुस्तान को बेहतर कहा जा सकता है।   

3: कलात्मक शीर्षक की बात जैसा आज किसी भी समाचारपत्र में कुछ देखने को नहीं मिला है। हालांकि, नवभारत टाइम्स के पीएम-अभिजीत मुलाकात की हेडलाइन को कुछ अलग करने के प्रयास के रूप में जरूर देखा जा सकता है।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला नवोदय टाइम्स नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा देशबंधु
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago