होम / प्रिंट / फ्रंट पेज पर आज इन खबरों को मिली अखबारों में प्रमुखता

फ्रंट पेज पर आज इन खबरों को मिली अखबारों में प्रमुखता

दैनिक जागरण में आज तीसरे जबकि हिन्दुस्तान में पांचवे पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है

नीरज नैयर 6 years ago

दिल्ली से प्रकाशित होने वाले कई अखबारों ने अपने फ्रंट पेज पर आज अलग-अलग खबरों को लीड लगाया है। हालांकि, ’दैनिक भास्कर’ और ‘हिन्दुस्तान’ की सोच एक जैसी है। शुरुआत दैनिक जागरण से करते हैं। अखबार में आज तीसरे पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है। लीड महाराष्ट्र का सियासी संग्राम है। पेज की दूसरी बड़ी खबर प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर का बयान है। मुफ्त फास्ट टैग की खबर को अखबार ने सबसे बड़ी जगह दी है। इसके साथ ही कैशवैन लूट की खबर को भी तीन कॉलम में रखा गया है। इसके अलावा, गुलाबी गेंद से होने वाले पहले टेस्ट पर केंद्रित अभिषेक त्रिपाठी की बाईलाइन भी पेज पर है। वहीं, रक्षा समिति में प्रज्ञा ठाकुर को शामिल किये जाने पर मचे बवाल को अखबार ने ज्यादा तवज्जो न देते हुए सिंगल में रखा है।

आज दैनिक भास्कर के फ्रंट पेज पर कोई बड़ा विज्ञापन नहीं है, इसलिए काफी खबरों को स्थान मिला है। लीड, राजधानी की जहरीली हवा पर संसद में चल रहा मंथन है। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि प्रदूषण से मुक्ति में 15 साल लगेंगे। आज ईडन गार्डन में गुलाबी गेंद से पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। इस खबर को अखबार ने फोटो के साथ पेज पर रखा है। महाराष्ट्र के सियासी संग्राम के साथ ही कश्मीर से जुड़ी इश्फाक उल हसन की बाईलाइन को भी प्रमुखता से लगाया गया है। घाटी में उद्योग लगाने के लिए 43 उद्योगपति जमीन देखने आ रहे हैं।

टाइट जींस पसंद करने वालों को चेताती एक खबर भी फ्रंट पेज पर है। दिल्ली का एक युवक टाइट जींस पहनकर लॉन्ग ड्राइव पर गया था, तभी खून का थक्का जमने से उसे कार्डियक अरेस्ट आ गया। हालांकि उसकी जान किसी तरह बच गई है। प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा समिति में शामिल करने से जुड़ी खबर को ज्यादा तवज्जो न देते हुए सबसे नीचे दो कॉलम में रखा गया है। एंकर में आलोक कुमार की बाईलाइन है, जिसमें उन्होंने बताया है कि बिहार के गोविंद भोग चावल से अयोध्या में रामलला का भोग बनेगा। इसके अलावा, संक्षिप्त में कुछ समाचार हैं, जिनमें सबसे प्रमुख है एक दिसंबर तक फास्टटैग का मुफ्त वितरण।

अब यदि हिन्दुस्तान को देखें तो विज्ञापनों के चलते पांचवें पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है। लीड प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री का बयान है। महाराष्ट्र के सियासी संग्राम को टॉप में चार कॉलम जगह मिली है। एक दिसंबर तक मुफ्त मिल रहे फास्टटैग को ‘हिन्दुस्तान’ ने ‘दैनिक भास्कर’ से इतर बड़ी जगह दी है। इसके साथ ही कश्मीर पर सरकार के तर्क को भी तवज्जो मिली है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि घाटी में कुछ पाबंदियां जायज हैं। द्वारका में कैश वैन से 80 लाख की लूट भी पेज पर है। ‘दैनिक भास्कर’ इस मामले में चूक गया है। इसके अलावा, पेज पर तीन सिंगल समाचार हैं। मसलन, प्रज्ञा रक्षा समिति में शामिल, शाह बोले गगनचुंबी राममंदिर बनेगा और गिरफ्तार भारतीयों को जल्द रिहा करे पाक।

अमर उजाला में आज का फ्रंट पेज काफी हद तक कल जैसा नजर आ रहा है। खासकर फर्स्ट हाफ में ज्यादा बदलाव नहीं किये गए हैं। कल पांच कॉलम टॉप बॉक्स के पास दो कॉलम फोटो थी, आज फोटो की जगह खबर लगा दी गई है। इसके अलावा, लीड का प्लेसमेंट भी कल जैसा ही है। खैर, टॉप बॉक्स में महाराष्ट्र के सियासी संग्राम को जगह मिली है। इसके साथ ही केंद्र में 7 लाख खाली पदों से जुड़ा समाचार है। लीड सबसे अलग, कश्मीर पर सरकार की कोर्ट में दी गई सफाई है। सरकार का कहना है कि कश्मीर में हमने अधिकार छीने नहीं दिए हैं...लेकिन कुछ पाबंदियां जरूरी हैं। कैशवैन से लूट को भी बड़ी जगह दी गई है।

दिल्ली की जहरीली हवा, रक्षा समिति में साध्वी के साथ ही जेएनयू विवाद की खबर भी पेज पर है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘सर्वोत्तम प्रदेश’ की पुलिस के कारनामे को भी अखबार ने पाठकों के समक्ष पेश किया है। तिहाड़ जेल से गैंगस्टर को लखनऊ पेशी पर लेकर आये पुलिसकर्मी उसके साथ ही पार्टी करते पाए गए। फिलहाल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एंकर में मध्यप्रदेश पुलिस की करतूत को जगह मिली है। ग्वालियर में सब्जी-ठेले वाले फर्जी थाना चला रहे थे। पुलिस को भी अपने ‘फर्जी’ होने की खबर थी, लेकिन वो खामोश बैठी रही। जब मामला मीडिया में उछला तो कार्रवाई की गई।  

सबसे आखिर में आज नवभारत टाइम्स पर नजर डालें तो लीड प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा समिति में शामिल करने से जुड़े समाचार को लगाया गया है। खबर का शीर्षक ‘प्रज्ञा के रक्षा मंत्र पर तगड़े डिफेंस में जुटी भाजपा’ इस मुद्दे पर भाजपा के रुख को एक ही नजर में स्पष्ट कर देता है। पिंक गेंद से होने वाले टेस्ट को इस अखबार ने भी फोटो के साथ प्रमुखता से पेज पर रखा है। इसके अलावा, दिल्ली में पानी पर हो रही सियासत को भी तवज्जो मिली है। इस खबर को बेहद खूबसूरत शीर्षक ‘पानी पी-पीकर कोस रहे एक दूजे को केंद्र-दिल्ली’ के साथ लगाया गया है। जेएनयू छात्रों को दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों का भी साथ मिल गया है। इस खबर के साथ ही मुफ्त फास्टटैग और कैशवैन से लूट की खबर को सिंगल कॉलम में रखा गया है। वहीं, महाराष्ट्र का सियासी संग्राम और कश्मीर पर सरकार की सफाई भी पेज पर है।

आज का ‘किंग’ कौन?

1: लेआउट के लिहाज से आज ‘हिन्दुस्तान’ और ‘दैनिक भास्कर’ अव्वल हैं। वैसे ‘नवभारत टाइम्स’ ने भी सीमित जगह में अच्छा फ्रंट पेज तैयार किया है।

2: खबरों की प्रस्तुति में ‘नवभारत टाइम्स’, ’हिन्दुस्तान’ और ‘अमर उजाला’ तीनों के फ्रंट पेज बेहतर दिखाई दे रहे हैं। ‘दैनिक जागरण’ इस मामले में पहले जैसा ही है।

3: कलात्मक शीर्षक के मामले में आज पलड़ा ‘नवभारत टाइम्स’ का भारी है। लीड के साथ ही दिल्ली में पानी की सियासत से जुड़ी खबर के शीर्षक में प्रयोग किया गया है। बाकी अखबारों ने सामान्य शीर्षक लगाये हैं।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला दैनिक भास्कर नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago