होम / प्रिंट / आज कुछ ऐसे नजर आ रहे हैं प्रमुख हिंदी अखबारों के फ्रंट पेज

आज कुछ ऐसे नजर आ रहे हैं प्रमुख हिंदी अखबारों के फ्रंट पेज

विज्ञापन की अधिकता के कारण दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में आज दो फ्रंट पेज बनाए गए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

जामिया कांड में पुलिस की चार्जशीट और आतंकी अजमल कसाब पर पूर्व पुलिस कमिश्नर का खुलासा दिल्ली से प्रकाशित होने वाले अखबारों की सुर्खियां हैं। सबसे पहले बात करते हैं नवभारत टाइम्स की, जिसके फ्रंट पेज पर आज काफी विज्ञापन है। आलम यह है कि केवल दो बड़ी खबरों को ही जगह मिल सकी है। लीड, जामिया कांड में पुलिस की चार्जशीट है। पुलिस ने जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को हिंसा भड़काने का जिम्मेदार ठहराया है। इसी खबर में ब्रिटिश सांसद को बैरंग लौटाने से जुड़ा अपडेट भी है। अखबार ने कल भी इस खबर को पेज पर स्थान दिया था।

दूसरी और आखिरी बड़ी खबर के रूप में कसाब पर पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया का खुलासा है। मारिया ने अपनी किताब में बताया है कि कसाब को लश्कर ने ऐसे तैयार किया था कि मुंबई हमला हिंदू आतंकवाद नजर आये। इसके अलावा, पेज पर दो सिंगल, मसलन ‘जून से दिल्ली में दिखेंगी 400 कलस्टर बसें, ‘टक्कर मारकर 400 मीटर तक घसीटा’ और कुछ संक्षिप्त समाचार हैं।

अब दैनिक जागरण पर नजर डालें तो आज दो फ्रंट पेज बनाए गए हैं। पहले पेज पर नेमिष हेमंत की बाईलाइन को लीड लगाया गया है। उन्होंने राममंदिर ट्रस्ट की आज होने वाले बैठक के बारे में बताया है। जामिया कांड में पुलिस की चार्जशीट और दिल्ली के मोस्ट वांटेड की मेरठ में मौत को भी प्रमुखता से पेज पर रखा गया है। एंकर में गृहमंत्री अमित शाह हैं, जो कश्मीरी पंडितों से अच्छे दिनों का वादा कर रहे हैं।

दूसरे फ्रंट पेज पर चलें, तो यहां भाजपा के पूर्व सहयोगी उद्धव ठाकरे के नरम रुख को लीड का दर्जा मिला है। उद्धव का कहना है कि उनकी सरकार एनपीआर पर केंद्र के साथ है। वहीं, आतंकी कसाब पर पूर्व पुलिस कमिश्नर का खुलासा, ब्रिटिश सांसद को बैरंग लौटाने पर केंद्र की सफाई और उत्तर प्रदेश के बजट सहित गुलाम कश्मीर पर लेफ्टिनेंट जनरल का बयान भी पेज पर है। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएम ढिल्लो का कहना है कि गुलाम कश्मीर में लांचिंग पैड आतंकियों से भरे हुए हैं। इसके अलावा, माला दीक्षित की बाईलाइन स्टोरी को भी जगह मिली है। माला ने एक रिपोर्ट के हवाले से इंटरनेट के बच्चों पर पड़ते दुष्प्रभाव के बारे में बताया है।   

वहीं दैनिक भास्कर का रुख करें तो अखबार ने कोरोना वायरस से जुड़ी खबर को फ्रंट पेज की लीड लगाया है। वित्तमंत्री का कहना है कि कोरोना से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए उपायों का जल्द ऐलान किया जाएगा। सेकंड लीड लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण हादसा है, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।

राममंदिर ट्रस्ट की आज होने वाली बैठक सहित कुछ अन्य समाचार भी पेज पर हैं। जिसमें चुनाव सुधार की तैयारी और आप विधायकों का सुंदरकांड पाठ प्रमुख हैं। चुनाव आयोग ने पेड न्यूज, झूठी जानकारी देने को चुनावी अपराध बनाने पर सरकार से चर्चा की है। वहीं, आम आदमी पार्टी विधायक अपने क्षेत्रों में सुंदरकांड का पाठ कराएंगे। एंकर में पेड़ काटने पर सरकारी अफसरों को लगी सुप्रीम कोर्ट की फटकार है।

आज हिन्दुस्तान में दो फ्रंट पेज बनाए गए हैं। पहले फ्रंट पेज पर एक बड़ा विज्ञापन है। लीड जामिया कांड में पुलिस की चार्जशीट है, जबकि कोरोना वायरस से अर्थव्यवस्था को बचाने पर वित्तमंत्री का बयान दूसरी बड़ी खबर के रूप में पेज पर है। इसके अलावा, राममंदिर ट्रस्ट की आज होने वाली बैठक और दो सिंगल समाचारों को जगह मिली है। एंकर में पिज्जा बर्गर के लिए मिलने वाले कर्ज के बारे में बताया गया है। निश्चित रूप से यह खबर काफी पढ़ी जाएगी।

दूसरे पेज का रुख करें, तो यहां लीड उत्तर प्रदेश के बजट को बनाया गया है। दूसरी बड़ी खबर पंकज कुमार की बाईलाइन है, जिन्होंने बताया है कि देश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामलों में इजाफा हो रहा है। अमर सिंह का पछतावा और एनपीआर को लेकर शिवसेना और राकांपा में रार को भी पर्याप्त जगह मिली है। इसके अलावा, पेज पर ब्रिटिश सांसद को बैरंग लौटाने पर सरकार की सफाई सहित कुछ अन्य समाचार भी हैं।

अमर उजाला की बात करें तो फ्रंट पेज की शुरुआत टॉप बॉक्स से हुई है, जिसमें पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की किताब में आतंकी कसाब को लेकर किए गए खुलासों को रखा गया है। अमर उजाला ने इस खबर को काफी विस्तार में पाठकों के समक्ष पेश किया है। लीड रेल टिकट कालाबाजारी है। जामिया कांड में पुलिस की चार्जशीट, राममंदिर ट्रस्ट की आज होने वाली बैठक का तो जिक्र फ्रंट पेज पर है, लेकिन कोरोना वायरस के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को बचाने संबंधी वित्तमंत्री के बयान को जगह नहीं दी गई है।

लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे और आम आदमी पार्टी के ‘हनुमान प्रेम’ को प्रमुखता के साथ स्थान मिला है। वहीं, एंकर में एक ऐसी खबर है, जिसे लोग पढ़ना चाहेंगे। सिंगापुर में किडनी का इलाज करवा रहे अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से माफी मांगी है। अब उन्होंने ऐसा क्यों किया है, इसके लिए आपको खबर पढ़नी होगी।

सबसे आखिरी में रुख करते हैं राजस्थान पत्रिका का। फ्रंट पेज की शुरुआत धीरज कुमार की बाईलाइन से हुई है, जिन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई संभावित टीम के बारे में बताया है। वहीं, टॉप बॉक्स में शादाब अहमद की बाईलाइन स्टोरी है, जो बताती है कि आंगनबाड़ियों में लाखों खर्च के बाद भी शौचालय और पानी जैसी सुविधाएं नहीं हैं। लीड कोरोना वायरस को लगाया गया है।

पूर्व पुलिस कमिश्नर की किताब के खुलासे के साथ ही पुणे में बने कोरोना वायरस के टीके को भी प्रमुखता के साथ पेज पर रखा गया है। हालांकि, यदि कोरोना वायरस के टीके को लीड का ही हिस्सा बनाया जाता तो ज्यादा बेहतर रहता। इसके अलावा, शाहीन बाग से जुड़ा समाचार और कुछ सिंगल समाचार भी पेज पर हैं। एंकर में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया से बातचीत है।

आज का ‘किंग’ कौन?

1: लेआउट के लिहाज से आज अमर उजाला अव्वल है, जबकि हिन्दुस्तान दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहा है। दैनिक भास्कर की बात करें तो फ्रंट पेज का सेकंड हाफ बेहद नीरस हो गया है।

2: खबरों की प्रस्तुति में भी अमर उजाला ने सबको पीछे छोड़ दिया है। इसके बाद हिन्दुस्तान और राजस्थान पत्रिका का नंबर आता है।

3: कलात्मक शीर्षक आज कहीं भी नजर नहीं आ रहा। फिर भी लीड के शीर्षक में प्रयोग करने के प्रयास के चलते राजस्थान पत्रिका को सबसे आगे कहा जा सकता है।

4: खबरों के मामले में हिन्दुस्तान से चूक हो गई है। अखबार ने आतंकी कसाब से जुड़े समाचार को फ्रंट पेज पर जगह नहीं दी है, जबकि उसे निश्चित तौर पर सबसे ज्यादा पढ़ा जाएगा। वहीं, अमर उजाला ने एंकर में अमर सिंह को रखकर एक अच्छी खबर पाठकों तक पहुंचाई है।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला दैनिक भास्कर नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

5 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

5 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago