होम / प्रिंट / कुछ यूं दिखे आज के हिंदी अखबारों के फ्रंट पेज

कुछ यूं दिखे आज के हिंदी अखबारों के फ्रंट पेज

विज्ञापनों की अधिकता के कारण आज दैनिक जागरण में दो फ्रंट पेज बनाए गए हैं

नीरज नैयर 6 years ago

दिल्ली की बिगड़ती हवा और अयोध्या विवाद आज राजधानी से प्रकाशित होने वाले अख़बारों की सुर्खियां हैं। आज सबसे पहले बात करते हैं देशबंधु की। अखबार के आज के फ्रंट पेज पर भी कोई विज्ञापन नहीं है। लीड अयोध्या विवाद है और पीएमसी बैंक के ग्राहकों को मौत के समाचार को प्रमुखता के साथ लीड के पास ही लगाया गया है. नवोदय टाइम्स के विपरीत देशबंधु ने पैकेजिंग को तवज्जो नहीं दी है। चिदंबरम और प्रफुल्ल पटेल की मुश्किलों को एक साथ लगाने के बजाये अलग-अलग रखा है। सावरकर को भारत रत्न देने के भाजपाई वादे को अपेक्षाकृत काफी बड़ी जगह मिली है। एंकर में यूनिसेफ़ की रिपोर्ट है, जिसके मुताबिक दुनिया में हर तीन में से एक बच्चा गलत पोषण का शिकार है. जबकि पेज खाली होने के बावजूद देशबंधु ने इंक अटैक और सेना प्रमुख के बयान को तवज्जो नहीं दी है।                                   

अब बात करते हैं नवभारत टाइम्स की। इसके फ्रंट पेज पर काफी विज्ञापन है। टॉप बॉक्स में दिल्ली की ख़राब होती हवा है, जिसे रंगीन बैकग्राउंड में रखा गया है। लीड अयोध्या विवाद है, डीप तीन कॉलम में सजी इस खबर का शीर्षक ‘अयोध्या केस में आज ख़त्म हो सकती है तारीख पर तारीख’ आकर्षक है। पीएमसी ग्राहकों की मौत की खबर को नवभारत ने अपेक्षाकृत छोटी जगह दी है। पेज पर मानवीय संवेदना व्यक्त करने वाली एक फोटो भी है। बुलंदशहर के 15 फीट गहरे गड्डे में मिली एक मासूम एम्स के अस्पताल की दुलारी बन गई है। हालांकि उसके परिजनों का अब तक कोई पता नहीं चला है। एंकर में भी एक बेहद दिलचस्प खबर को सजाया गया है। दिल्ली पुलिस की एक महिला पुलिसकर्मी ने बदमाश से चैट पर मीठी-मीठी बातें करके उसे बुलाया और फिर धर दबोचा। इसके अलावा पेज पर अमनदीप सिंह की बाइलाइन स्टोरी भी है, जिसमें वह बता रहे हैं कि दिल्ली सरकार करतारपुर जाने वालों का खर्चा उठा सकती है।

                                       

अमर उजाला ने आज तीसरे पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है। पेज की शुरुआत टॉप बॉक्स से है, जो समूह के अपने आयोजन के नाम समर्पित है। इसके पास ही दो कॉलम में चिदंबरम की मुश्किलों को जगह मिली है। लीड सबसे अलग दिल्ली की बिगड़ती हवा को लगाया गया है। अयोध्या विवाद पर सुनवाई को भी अमर उजाला ने प्रमुखता दी है। इसके अलावा, पेज पर पीएमसी बैंक के ग्राहकों की मौत और दिल्ली में जज से लूटपाट से जुड़ा समाचार भी फ्रंट पेज पर हैं। विज्ञापनों के चलते केवल इतनी ही ख़बरों को जगह मिल सकी है, हालांकि संक्षिप्त में भी दो समाचार हैं।

दैनिक जागरण में आज दो फ्रंट पेज हैं। पहले पेज पर नीलू रंजन की स्टोरी सहित मात्र दो बड़ी ख़बरें हैं। नीलू ने बताया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के गैंगस्टर मिर्ची से रिश्तों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को ईडी ने 18 अक्टूबर को तलब किया है। वहीं दिल्ली सरकार से जुड़ी खबर को तीन कॉलम में लगाया गया है। सरकार ने सड़क हादसे के पीड़ित का मुफ्त इलाज न करने पर एक निजी अस्पताल को नोटिस जारी किया है। फारुख अब्दुल्ला की बहन-बेटी की गिरफ़्तारी और जज से लूटपाट को संक्षिप्त में जगह मिली है। दूसरे फ्रंट पेज पर नज़र डालें तो दिल्ली की बिगड़ती हवा टॉप बॉक्स में है। लीड अयोध्या विवाद पर सुनवाई है। इसके पास ही पीएमसी बैंक के ग्राहकों की मौत को लगाया गया है। स्वदेशी हथियार संबंधी सेना प्रमुख के बयान को फोटो के साथ पेज पर जगह मिली है, जबकि अरविंद पाण्डेय की स्टोरी को एंकर में सजाया गया है। पाण्डेय बता रहे हैं कि आईआईटी में अब शुरू होंगे दोहरे डिग्री कोर्स।

                                       

दैनिक भास्कर की बात करें, तो फ्रंट पेज कल जैसा ही नज़र आ रहा है। लीड पहचान की समस्या आज भी कायम है। भास्कर ने फिर पाठकों के सामने लीड को पहचानने की चुनौती रखी है। टॉप बॉक्स और उसके नीचे दी खबर का फॉन्ट साइज़ लगभग समान है। टॉप बॉक्स में अयोध्या है, जिसे काफी विस्तार से लगाया गया है। पीएमसी बैंक के दो खाताधारकों की सदमे से मौत को भी भास्कर ने प्रमुखता से पेज पर जगह दी है। वहीं, पटना में केंद्रीय मंत्री पर इंक अटैक की खबर फोटो के साथ है, और इसके ठीक नीचे दिल्ली में चोरों द्वारा जज को निशाना बनाये जाने का समाचार है। सेना प्रमुख का स्वदेशी हथियारों से युद्ध संबंधी बयान, चिदंबरम की मुश्किलें, सावरकर को भारत रत्न दिलाने का भाजपा का वादा और पाकिस्तान पर लटकती काली सूची की तलवार को भी पेज पर रखा गया है। जबकि एंकर में अमित मिश्रा की बाइलाइन स्टोरी है। अमित ने स्मार्ट सिटी के लिए बनाये गए स्मार्ट टावर के बारे में बताया है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको खबर पढ़नी होगी।

अब बारी हिन्दुस्तान की। लीड अयोध्या है, इस मामले में आज मैराथन सुनवाई होगी। पेज पर दूसरी बड़ी खबर है दिल्ली पुलिस का यूटर्न। पुलिस ने ओवर स्पीड में काटे गए डेढ़ लाख चालान वापस लेने का फैसला लिया है। सवाल यह है कि जो लोग पहले ही भुगतान कर चुके हैं उन्हें राहत कैसे मिलेगी? वहीं, चिदंबरम की मुश्किलों में भी इजाफा हो गया है। अब ईडी भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। इस खबर को प्रमुखता के साथ फर्स्ट हाफ में रखा गया है। फारूख अब्दुल्ला की बहन-बेटी की गिरफ़्तारी और दिल्ली में प्रदूषण फैलाने पर कार्रवाई भी पेज पर है। इसके अलावा, पांच सिंगल ख़बरों को भी पेज पर जगह दी गई है। मसलन, देश में 40% अन्न की बर्बादी, दो लेखिकाओं को बुकर सम्मान, ऑड-इवन सिस्टम में बाइक को मिलेगी छूट, सावरकर को भारत रत्न दिलाएगी भाजपा और सेना प्रमुख बोले अगला युद्ध स्वदेशी हथियारों से।

                   

नवोदय टाइम्स की बात करें तो फ्रंट पेज पर काफी ख़बरें हैं, लीड अयोध्या विवाद है जिसके दोनों तरफ दो-दो ख़बरों को लगाया गया है। पहली, चालान पर दिल्ली पुलिस का यूटर्न और दूसरी, मलेशिया को यूएन में भारत विरोधी बयान पड़ रहा भारी। चिदंबरम और प्रफुल्ल पटेल की मुश्किलों को अख़बार ने एक पैकेज के रूप में लगाया है। केंद्रीय मंत्री पर इंक अटैक और स्वदेशी हथियारों पर सेना प्रमुख के बयान को भी जगह मिली है। इसके अलावा पीएमसी बैंक के ग्राहकों की मौत के साथ ही फोर्टिस प्रमोटरों के संबंध में खुलासे को आस-पास लगाया गया है। एंकर में पढ़ने लायक समाचार है. नोबल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी का कहना है कि कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती से अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है। साथ ही पराली जलाने पर एनजीटी की राज्यों को फटकार को भी नवोदय टाइम्स ने तवज्जो देते हुए दो कॉलम में रखा है।

आज का किंग कौन?
1: लेआउट के मामले में आज हिन्दुस्तान बेहतर नज़र आ रहा है। सीमित जगह में अख़बार ने काफी अच्छा ले-आउट तैयार किया है। दैनिक भास्कर का लेआउट भी अच्छा है, लेकिन फ्रंट पेज का फर्स्ट हाफ लगभग कल जैसा है।
2: कलात्मक शीर्षक लगाने में आज नवभारत टाइम्स कुछ हद तक सफल रहा है। बाकी अखबारों ने सपाट हेडलाइंस के ट्रेंड को ही अपनाया है।
 


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला दैनिक भास्कर नवोदय टाइम्स नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा देशबंधु
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

5 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

5 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

18 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

8 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago