होम / प्रिंट / जानें, आज हिंदी के प्रमुख अखबारों का कैसा रहा फ्रंट पेज

जानें, आज हिंदी के प्रमुख अखबारों का कैसा रहा फ्रंट पेज

नवोदय टाइम्स के फ्रंट पेज पर आज कोई बड़ा विज्ञापन नहीं है, नवभारत टाइम्स में कल की तरह काफी विज्ञापन है। दैनिक जागरण, नवभारत टाइम्स व हिन्दुस्तान में आज दो फ्रंट पेज बनाए गए हैं

नीरज नैयर 6 years ago

कश्मीर आज भी दिल्ली से प्रकाशित होने वाले प्रमुख अखबारों की लीड है। आज सबसे पहले दैनिक जागरण को देखें तो अखबार में आज दो फ्रंट पेज बनाये गए हैं। पहले पेज पर लीड कश्मीर है, इसके नीचे तीन कॉलम में पाकिस्तान के विदेश मंत्री की कश्मीर पर प्रतिक्रिया है। एंकर में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में आई अब तक की सबसे तेज गिरावट को रखा गया है। ऐसे वक्त में जब अर्थव्यवस्था की मजबूती का जिक्र हो रहा है, ये खबर एक अलग ही तस्वीर पेश करती है। इसके अलावा पेज पर अयोध्या की सुनवाई का समाचार सिंगल में है। दूसरे फ्रंट पेज पर आम्रपाली विवाद पर अफसरों को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी को लीड का दर्जा दिया मिला है। दैनिक जागरण ने बच्ची से रेप की घटना को बड़ी जगह दी है। इसके अलावा पेज पर कुछ संक्षिप्त खबरों के अतिरिक्त ‘उत्तर प्रदेश में अब सड़कों पर नहीं पढ़ी जाएगी नमाज’ को प्रमुखता मिली है। 

     

हिन्दुस्तान में आज भी जैकेट विज्ञापन है और यहां दो फ्रंट पेज बनाए गए हैं। पहले फ्रंट पेज पर लीड कश्मीर ही है, लेकिन आम्रपाली पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी को टॉप में प्रमुखता से रखा गया है। बलात्कार के आरोपी विधायक सेंगर को तीन कॉलम में जगह मिली है। सेंगर पर आरोप तय हो गए हैं। पेज पर घुसपैठ को लेकर सेना प्रमुख के बयान के साथ ही महिला क्रिकेट की राष्ट्रमंडल खेलों में एंट्री को प्रमुखता से लगाया गया है। इसके अलावा, सिक्किम की राजनीति में आई हलचल सहित कुछ अन्य खबरें सिंगल कॉलम में हैं। अखबार के दूसरे फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को रखा गया है। 'अनुच्छेद 370 सियासत का मुद्दा नहीं' शीर्षक से प्रकाशित इस समाचार में मोदी ने सरकार के 75 दिन के कामकाज का ब्योरा देने के साथ ही जम्मू-कश्मीर पर फैसले का विरोध करने वालों को घेरा है। लीड के बगल में दो कॉलम में दिल्ली के स्कूल में बच्ची से हुए दुष्कर्म की खबर को रखा गया है। आधा पेज विज्ञापन वाले इस पेज पर चार कॉलम में अयोध्या विवाद से जुड़ी खबर को जगह दी गई है, जबकि इसके बगल में होटल मनमाना सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकते शीर्षक से प्रकाशित खबर है। इसके अलावा प्रियंका गांधी के सोनभद्र दौरे से जुड़ी खबर और गडकरी के विमान में आई खराबी को सिंगल कॉलम जगह दी गई है।

इसके अलावा अमर उजाला की बात करें तो विज्ञापन के चलते फ्रंट पेज पर ज्यादा खबरों की गुंजाइश नहीं है। लीड आम्रपाली पर सुप्रीम कोर्ट की अफसरों को चेतावनी है, जिसे खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। कश्मीर को ऊपर तीन कॉलम में और उसके नीचे बच्ची से बलात्कार का समाचार है। इसके अलावा पेज पर अयोध्या पर सुनवाई के रूप में एकमात्र सिंगल खबर है।

वहीं, नवोदय टाइम्स के फ्रंट पेज पर आज कोई बड़ा विज्ञापन नहीं है। अखबार ने लगभग आधा पेज कश्मीर से जुड़ी खबरों के नाम किया है। लीड कश्मीर पर सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार है, इसके नीचे राहुल गांधी और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का बयान है और चार कॉलम में पाकिस्तान के विदेशमंत्री की प्रतिक्रिया है। सिक्किम की राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ‘कमल’ खिलने की संभावना को डीप दो कॉलम में प्रमुखता से लगाया गया है। आम्रपाली को अखबार ने एंकर में रखा है, जबकि रविदास मंदिर तोड़ने की खबर को इसके ऊपर फोटो के साथ जगह मिली है। अखबार ने झारखंड में दो महिला हॉकी खिलाड़ियों के पेड़ से लटके मिले शव को सिंगल में लिया है, लेकिन दिल्ली में बच्ची से बलात्कार की घटना पेज पर नहीं है।  

आज नवभारत टाइम्स को देखें तो अखबार में कल की तरह काफी विज्ञापन है। आज दो फ्रंट पेज बनाये गए हैं, ताकि पाठकों तक सभी महत्वपूर्ण समाचारों को पहुंचाया जा सके। पहला फ्रंट पेज कश्मीर के नाम है, जिसे सुप्रीम कोर्ट और नेताओं की प्रतिक्रिया के साथ एक पैकेज के रूप में पेश किया गया है। इसके अलावा पेज पर बच्ची से रेप सहित तीन अन्य महत्वपूर्ण खबरें भी संक्षिप्त में हैं। दूसरे फ्रंट पेज की बात करें तो लीड यहां आम्रपाली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी है। स्थानीय स्तर पर यह खबर बहुत मायने रखती है, और नवभारत टाइम्स ने उसी को ध्यान में रखते हुए इसे पेश किया है। रविदास मंदिर तोड़ने को लेकर हो रहे बवाल को रिवर्स में फोटो के साथ प्रमुखता से लगाया गया है। पेज पर अयोध्या से जुड़ी खबर के साथ ही कुछ अन्य खबरों को सिंगल में रखा गया है। अखबार में पहले फ्रंट पेज पर आधा पेज विज्ञापन होने के कारण वह हिस्सा शो नहीं हो रहा है, इसलिए खबरों वाले हिस्से को ही यहां लगाया गया है, जबकि दूसरे फ्रंट पेज को आप पूरा यहां देख सकते हैं।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला नवोदय टाइम्स नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

4 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago