होम / प्रिंट / ये खबरें बनीं आज अखबारों के फ्रंट पेज की सुर्खियां

ये खबरें बनीं आज अखबारों के फ्रंट पेज की सुर्खियां

नवभारत टाइम्स ने अपना फ्रंट पेज चंद्रयान के नाम समर्पित किया है और अन्य खबरों के लिए तीसरे पेज को फ्रंट पेज बनाया है, अमर उजाला में फ्रंट पेज पर दो बड़े विज्ञापन हैं

नीरज नैयर 6 years ago

आज भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। चंद्रयान-2 आज चांद की धरती पर कदम रखेगा। दिल्ली से प्रकाशित होने वाले अधिकांश अखबारों ने इस खबर को प्रमुखता के साथ लगाया है। आज सबसे पहले बात नवोदय टाइम्स की करें तो अखबार का फ्रंट पेज कल से बेहतर है। लीड चिदंबरम की तिहाड़ जेल रवानगी है। पास ही बॉक्स में स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ की खबर है। 

रूस को एक अरब डॉलर का कर्ज देगा भारत, इस खबर को चार कॉलम में रखा गया है। यूएई से पाकिस्तान को मिले झटके को भी फ्रंट पेज पर जगह मिली है। बहुत दिनों के बाद महबूबा मुफ्ती भी फ्रंट पेज पर नजर आई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी बेटी को उनसे मिलने की इजाजत दे दी है। एलओसी पर पाकिस्तान ने तैनात की एक और ब्रिगेड, इस न्यूज को सबसे नीचे तीन कॉलम में लगाया गया है। इसके पास ही अपराध से जुड़ी एक स्थानीय खबर है। ग्रेटर नोएडा में एक युवती का बुलेट चलाना दबंगों को रास नहीं आया और उन्होंने घर में घुसकर मारपीट कर दी। नवोदय टाइम्स ने मदर डेयरी के दूध की कीमतों में इजाफे की खबर को भी सिंगल कॉलम में रखा है।

अब नवभारत टाइम्स को देखें तो इसने अपना फ्रंट पेज चंद्रयान के नाम समर्पित किया है और तीसरे पेज को फ्रंट पेज बनाया है। चंद्रयान स्पेशल पेज पर आपको चंद्रयान और चांद से जुड़े रोचक तथ्य पढ़ने को मिलेंगे, जिन्हें बेहद खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। अब आते हैं दूसरे फ्रंट पेज पर। यहां नवभारत ने ‘ट्रैफिक जुर्माने’ को लीड बनाया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कर दिया है कि सरकार इस मुद्दे पर अपने कदम वापस नहीं खींचेगी। लीड में ही नए नियमों को लेकर लोगों के गुस्से को भी जगह दी गई है। साउथ दिल्ली में ड्रंक एंड ड्राइव के चालान से नाराज युवक ने अपनी बाइक को ही आग के हवाले कर दिया। पेज पर दूसरी बड़ी खबर चिदंबरम की मुश्किलें हैं, उन्हें अदालत ने तिहाड़ जेल भेज दिया है। इसके अलावा रूस को एक अरब डॉलर का कर्ज देगा भारत, कन्हैया कुमार राजद्रोह के केस से बरी और कर्ज से परेशान भाइयों की खुदकुशी की खबर भी पेज पर है।

आज दैनिक जागरण के फ्रंट पेज पर नजर डालें तो अखबार ने ‘आखिरकार चिदंबरम भेजे गए तिहाड़’ इस शीर्षक तले बहुत बड़ी जगह लीड के नाम की है। पांच कॉलम लीड के पास डीप दो कॉलम में चंद्रयान की खबर है। नवोदय टाइम्स की तरह जागरण ने भी एलओसी पर पाकिस्तानी फौज की मूवमेंट को तवज्जो दी है। इसके अलावा पेज पर एकमात्र बड़ी खबर मोदी का रूस दौरा है जिसमे भारत रूस को एक अरब डॉलर का कर्ज देगा को प्रमुखता से बताया गया है। एक तरह से देखें तो जागरण ने फ्रंट पेज पर केवल चार बड़ी खबरों को लगाया है। यदि खबरों को थोड़ा छोटा करके लगाया जाता तो अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को भी जगह मिल सकती थी।

वहीं, हिन्दुस्तान के फ्रंट पेज पर आधा पेज विज्ञापन है, इसके बावजूद चार बड़ी खबरों को लगाया गया है। लीड चिदंबरम हैं, जिन्हें 14 दिनों के लिए तिहाड़ जेल भेजा गया है। चंद्रयान को भी प्रमुखता से सभी आवश्यक जानकारी के साथ रखा गया है। इसके अलावा रूस को एक अरब डॉलर कर्ज के साथ ही फेसबुक से जुड़ी खबर फ्रंट फेसबुक के 42 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर सार्वजनिक हो गए हैं को प्रमुखता दी गई है।

अब बात अमर उजाला की करें तो आज फ्रंट पेज पर दो बड़े विज्ञापन हैं, लेकिन इसके बाद भी सभी महत्वपूर्ण समाचारों को पेज पर लगाने की कोशिश की गई है। लीड चिदंबरम की मुश्किलें हैं, जिन्हें चार कॉलम में लगभग आधे पेज तक उतारा गया है। मोदी का रूस दौरा फोटो और सिंगल कॉलम न्यूज के साथ टॉप में है, जबकि इसके नीचे पाकिस्तानी फौज की मूवमेंट की खबर है और इसी में महबूबा की बेटी को मां से मिलने की इज़ाजत से जुड़ी खबर को लगाया गया है। नवभारत टाइम्स की तरह अमर उजाला ने भी ट्रैफिक जुर्माने पर नितिन गडकरी की दो-टूक को फ्रंट पेज पर जगह दी है। हालांकि, विज्ञापनों की वजह से इसे उतनी बड़ी जगह नहीं मिल सकी है। इसके अलावा चंद्रयान की न्यूज सबसे नीचे दो कॉलम में है।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला नवोदय टाइम्स नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

5 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

5 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

18 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

8 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago