होम / प्रिंट / अखबारी समीक्षा: चिदंबरम की खबर पर दिखा अखबारों का अलग-अलग 'गणित'

अखबारी समीक्षा: चिदंबरम की खबर पर दिखा अखबारों का अलग-अलग 'गणित'

नवभारत टाइम्स में आज दो फ्रंट पेज बनाए गए हैं, जबकि अमर उजाला और दैनिक जागरण के फ्रंट पेज पर दो बड़े विज्ञापन हैं

नीरज नैयर 6 years ago

‘एनआरसी’ पर हंगामा मचाने वाले विपक्ष को एक और मौका मिल गया है। केंद्रीय कैबिनेट ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये गैर-मुस्लिमों को भारत की नागरिकता देने वाले विधेयक पर मुहर लगा दी है। यह बिल जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा। इस खबर के साथ ही जेल की सलाखों से बाहर निकले चिदंबरम से जुड़ी खबर को आज सभी अखबारों ने प्रमुखता से लगाया है। सबसे पहले बात करते हैं ‘दैनिक भास्कर’ की। लीड नागरिकता विधेयक है, जिसे खूबसूरत शीर्षक ‘गैर मुस्लिम हैं...तो स्वागत!’ शीर्षक के साथ विस्तार से लगाया गया है।

कैबिनेट ने डेटा संरक्षण विधेयक को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत डेटा चोरी अपराध की श्रेणी में आएगा। इस खबर को भी लीड के हिस्से के रूप में रखा गया है। वहीं, 106 दिनों के बाद तिहाड़ से बाहर निकले पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम को फोटो के साथ पेज पर जगह मिली है। दिल्ली में 65 साल के डॉक्टर ने अपनी 51 वर्षीय प्रेमिका के साथ खुदकुशी कर ली, इस समाचार को अखबार ने प्रमुखता से लगाया है। एंकर में सऊदी अरब की तेल पर निर्भरता खत्म करने की तैयारी है। सऊदी अरब 37 लाख करोड़ रुपए से दुनिया की पहली स्पोर्ट्स सिटी बना रहा है। इसके अलावा, पेज पर तीन सिंगल खबरों सहित कुछ संक्षिप्त समाचार हैं।

आज हिन्दुस्तान ने ‘नागरिकता बिल कैबिनेट से पास’ शीर्षक तले लीड को पांच कॉलम में रखा है और शेष तीन कॉलम में चिदंबरम को जगह मिली है। अखबार के हिसाब से चिदंबरम ने 105 दिन जेल में गुजारे, जबकि ‘दैनिक भास्कर’ में यह संख्या 106 है।

वहीं, चुनावी मौसम में केजरीवाल सरकार ने एक और सौगात दिल्लीवासियों को दी है। अब राजधानी में रहने वाले 16 दिसंबर से मुफ्त वाईफाई इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए 11 हजार हॉटस्पॉट लगाने पर काम चल रहा है। इस खबर को अखबार ने प्रमुखता से पेज पर रखा है।इस मामले में ‘दैनिक भास्कर’ से चूक हो गई है। अखबार ने इसे संक्षिप्त में जगह दी है, जबकि इसे बड़ा स्थान मिलना चाहिए था। सूडान में 18 भारतीयों की मौत के साथ ही आईटीबीपी जवान की गोलीबारी भी पेज पर है। जवान छुट्टी न मिलने से इतना नाराज हो गया कि उसने अपने पांच साथियों को गोलियों से भून डाला। एंकर में जलवायु परिवर्तन को रेखांकित करती मदन जैड़ा की स्टोरी है। इस स्टोरी के अनुसार बाढ़-तूफान के सबसे खतरे वाले देशों में भारत पांचवें स्थान पर है।

अब दैनिक जागरण की बात करें तो अखबार के फ्रंट पेज पर दो बड़े विज्ञापन हैं। अखबार ने नागरिकता विधेयक को लीड रखा है, हालांकि इसकी प्रस्तुति बेहद सामान्य है। दूसरी बड़ी खबर के रूप में आईटीबीपी जवान की गोलीबारी है। ‘दैनिक जागरण’ की खबर बताती है कि चिदंबरम 106 दिन बाद जेल से बाहर निकले, जबकि ‘हिन्दुस्तान’ इसे 105 बता रहा है। केजरीवाल सरकार की मुफ्त वाईफाई सौगात को भी पेज पर प्रमुखता से लगाया गया है। इसके अलावा पेज पर कुछ संक्षिप्त समाचार हैं। हालांकि, डॉक्टर की आत्महत्या को किसी भी रूप में जगह नहीं मिली है।

वहीं, अमर उजाला के फ्रंट पेज पर 'दैनिक जागरण' की तरह दो बड़े विज्ञापन हैं। लीड नागरिकता विधेयक है, जिसे काफी विस्तार में पाठकों के समक्ष परोसा गया है। चिदंबरम को ऊपर तीन कॉलम में जगह मिली है और इसके ठीक नीचे दिल्लीवासियों को मिली वाईफाई की सौगात है। ‘अमर उजाला’ भी चिदंबरम के जेल में काटे दिनों की संख्या 106 बता रहा है। सूडान में 18 भारतीयों की मौत के साथ ही पेज पर 18 भारतीयों के अपहरण के समाचार को भी रखा गया है। समुद्री डाकुओं ने नाइजीरिया के तट से हांगकांग के जिस जहाज का अपहरण किया, उसमें 18 भारतीय भी सवार थे। यह खबर दूसरे अखबारों में नहीं है।

नवभारत टाइम्स की बात करें तो आज पाठकों को दो फ्रंट पेज मिले हैं। पहले पेज की लीड दिल्लीवासियों को मुफ्त वाईफाई की सौगात है। दूसरी बड़ी खबर के रूप में चिदंबरम की रिहाई को रखा गया है। इस अखबार के हिसाब से भी चिदंबरम 106 दिन जेल में गुजारकर बाहर आये हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर धरने पर बैठीं स्वाति मालीवाल आज भी फोटो के रूप में पेज पर हैं। एंकर में प्रेमिका सहित डॉक्टर की आत्महत्या को जगह मिली है। अखबार ने इस खबर को काफी विस्तार से बताया है।

दूसरे पेज की लीड नागरिकता विधेयक है। आईटीबीपी जवान की गोलीबारी को भी प्रमुखता से साथ रखा गया है। इसके अलावा पेज पर दो सिंगल खबरें भी हैं। पहली राजनाथ सिंह का बयान है, जो कह रहे हैं कि हमारे सैनिक भी सीमा लांघते हैं और दूसरी एलओसी के पास आये बर्फीले तूफान से जुड़ी है, जिसमें 4 जवान शहीद हो गए। नवभारत टाइम्स के पहले फ्रंट पेज पर आधा पेज विज्ञापन होने के कारण खबरों वाला भाग ही शो हो रहा है, इसलिए यहां पर खबरों वाले भाग को ही लगाया गया है जबकि दूसरा फ्रंट पेज पूरा शो हो रहा है। 

सबसे आखिरी में आज ‘राजस्थान पत्रिका’ पर नजर डालते हैं। लीड नागरिकता विधेयक है, जिसे काफी विस्तार से रखा गया है। दूसरी बड़ी खबर सबसे अलग सुंदर पिचाई से जुड़ी है, जिन्हें गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट का भी सीईओ बनाया गया है। चिदंबरम की रिहाई को ज्यादा तवज्जो न देते हुए पेज के सेकंड हाफ में जगह दी गई है, जबकि आईटीबीपी के जवान की गोलीबारी ऊपर चार कॉलम में है। इसरो ने ‘विक्रम’ की खोज पर नासा के दावे को खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि तीन दिन बाद ही विक्रम को खोज लिया गया था। इस खबर को पेज पर प्रमुखता के साथ रखा गया है। एलओसी पर बर्फीले तूफान सहित कुछ अन्य समाचार भी पेज पर हैं, जबकि एंकर में शिक्षा खर्च से जुड़ा समाचार है।

आज का ‘किंग’ कौन?

1: लेआउट के लिहाज से आज ‘दैनिक जागरण’ और ‘राजस्थान पत्रिका’ को छोड़कर सभी अखबार अच्छे नजर आ रहे हैं।

2: खबरों की प्रस्तुति में केवल ‘दैनिक जागरण’ का पक्ष कमजोर है, जबकि अन्य अखबारों ने अपने फ्रंट पेज पर खबरों के प्रेजेंटेशन में काफी मेहनत की है।     

3: कलात्मक शीर्षक की बात करें तो आज की बाजी ‘दैनिक भास्कर’ के नाम है। लीड के शीर्षक में केवल ‘दैनिक भास्कर’ ने प्रयोग किया है, जबकि बाकियों ने सीधी-सपाट हेडिंग दी है।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला दैनिक भास्कर नवभारत टाइम्स राजस्थान पत्रिका न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago