होम / प्रिंट / अखबारों ने आज फ्रंट पेज पर इन खबरों को दी जगह

अखबारों ने आज फ्रंट पेज पर इन खबरों को दी जगह

आज फ्रंट पेज पर किसी अखबार में कम तो किसी में ज्यादा है विज्ञापन

नीरज नैयर 6 years ago

दिल्ली से प्रकाशित होने वाले प्रमुख हिंदी अखबारों के फ्रंट पेज पर आज उन्नाव कांड के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को प्रमुखता से लगाया गया है। आज सबसे पहले बात करते हैं नवोदय टाइम्स की। इस अखबार के फ्रंट पेज पर आज कोई बड़ा विज्ञापन नहीं है। टॉप बॉक्स में सस्ती बिजली को जगह मिली है, जिसे टेबल के साथ अच्छी तरह से प्रस्तुत किया गया है। लीड उन्नाव कांड है और इसके बगल में डॉक्टरों की हड़ताल से आमजन को हुई परेशानी को दो कॉलम में फोटो के साथ रखा गया है। पेज पर जाधव, शेयर बाजार में गिरावट और पीएम से अब्दुल्ला की मुलाकात भी है। एंकर में प्रियंका गांधी की खबर है। इस खबर के मुताबिक, वह अभी कांग्रेस अध्यक्ष बनने को राजी नहीं हैं। यह खबर काफी पढ़ी जायेगी। कुल मिलाकर अखबार का प्रथम पृष्ठ संतुलित और आकर्षक नजर आ रहा है।

यदि नवभारत टाइम्स को देखें तो आज अखबार के फ्रंट पेज पर काफी विज्ञापन है। ऐसे में केवल चार बड़ी खबरों को ही पेज पर जगह मिली है। टॉप बॉक्स में दिल्लीवासियों को मिली बंपर सौगात यानी ‘200 यूनिट तक बिजली का बिल शून्य’ को रखा गया है। रंगीन बॉक्स में लगे इस समाचार का प्रेजेंटेशन काफी अच्छा है। इसके नीचे पांच कॉलम में उन्नाव कांड से जुड़ी खबर लीड है। डॉक्टरों की हड़ताल को फोटो के साथ लगाया गया है। जाधव से संपर्क की पाकिस्तानी इजाजत भी दो कॉलम में फ्रंट पेज पर है। सीमित जगह में भी नवभारत टाइम्स ने आकर्षक फ्रंट पेज तैयार किया है।

वहीं, आज के अंक में दैनिक जागरण ने पांच कॉलम में उन्नाव कांड को लगाया है। दूसरी बड़ी खबर दिल्लीवासियों को सस्ती बिजली की सौगात है, जिसे डीप डीसी में लगाया गया है। पेज पर जम्मू कश्मीर में चल रही हलचल के बीच 280 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती को भी प्रमुखता मिली है। अयोध्या विवाद को जागरण ने कुछ ज्यादा ही बड़ी जगह में लगाया है, यदि इसे छोटा करके दो या तीन समाचारों को लगाया जाता तो शायद ज्यादा बेहतर होता और लेआउट के हिसाब से भी पेज आकर्षक लगता। एंकर में कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान के रुख में आये बदलाव को रखा गया है। इसके अलावा डॉक्टरों की हड़ताल पेज पर सिंगल कॉलम में है। इस तरह से प्रथम पृष्ठ पर केवल पांच बड़ी खबरें हैं।

हिन्दुस्तान में भी आज बड़ा विज्ञापन है, लेकिन नवभारत जितना नहीं। इसलिए यहां पाठकों के पढ़ने के लिए काफी कुछ है। लीड को पांच कॉलम में बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। शीर्षक ‘उन्नाव की बेटी को दिल्ली में इंसाफ मिलेगा’ भी काफी दमदार है। इसके बाद ‘दिल्लीवासियों को केजरीवाल की सौगात’ पेज पर दूसरी बड़ी खबर है। अयोध्या विवाद की रोजाना सुनवाई पर आज होने वाले फैसले को अखबार ने दो कॉलम में रखा है, जबकि नवभारत टाइम्स में यह समाचार संक्षिप्त में है। इसके अलावा पेज पर डॉक्टरों की हड़ताल, कुलभूषण जाधव, केजरीवाल को जान से मारने की धमकी को भी उपयुक्त जगह मिली है। एंकर में तीन अलग-अलग स्थानों की एक जैसी ख़बरों को ‘दुष्कर्म का दंश और दहशत में जीती बेटियां’ शीर्षक तले लगाया गया है। पारंपरिक एंकर से इतर यह प्रयोग अच्छा लग रहा है।

आज अमर उजाला को देखें तो फ्रंट पेज पर काफी विज्ञापन है। लीड उन्नाव कांड है, जिसे बेहद आकर्षक ढंग से पेश किया गया है। इसके अलावा ‘सस्ती बिजली’ को टॉप में जगह देकर उसे भी प्रमुखता दी गई है। कश्मीर में 28 हजार जवानों की तैनाती और कुलभूषण जाधव क्रमश: सिंगल एवं डेढ़ कॉलम में हैं। डॉक्टरों की हड़ताल को छोटे फोटो के साथ नीचे दो कॉलम में लगाया गया है। ‘न्यू डायरी’ में भी तीन महत्वपूर्ण समाचार हैं।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला नवोदय टाइम्स नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

5 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

5 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

2 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

4 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

26 minutes ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

44 minutes ago