होम / प्रिंट / कोरोना का कोहराम, शोक संदेश से भरे अखबारों के 10 पेज
कोरोना का कोहराम, शोक संदेश से भरे अखबारों के 10 पेज
अधिकारियों ने देश में लॉकडाउन के आदेश दिए हुए हैं। लोगों के घर में जब रविवार को अखबार आया तो उसमें आधे से ज्यादा पेजों पर सिर्फ शोक संदेश ही छपे हुए थे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रहा है। चीन के बाद इटली ऐसा देश है जहां से कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को इटली में कोरोना की वजह से 349 लोगों की जान चली गई, जिससे इस यूरोपीय देश में मौत का आंकड़ा 2,158 पहुंच गया। रविवार को भी वहां 368 मौतें हुई थीं। बीते गुरुवार से तुलना करें तो पांच दिन में ही इस देश में मौतों का आंकड़ा दोगुना हो गया है। मौत का यह खेल कितना भयावह है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इटली के प्रमुख अखबारों में 10-10 पेज तक शोक संदेश छप रहे हैं।
यहां के अधिकारियों ने देश में लॉकडाउन के आदेश दिए हुए हैं। लॉकडाउन झेल रहे इटली के लोगों के घर में जब रविवार को अखबार आया तो उसमें आधे से ज्यादा पेजों पर सिर्फ शोक संदेश ही छपे हुए थे। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर विडियो और फोटो के जरिए इन अखबारों में छपे शोक संदेशों को शेयर किया है।
टैग्स अखबार मीडिया चीन कोरोना वायरस इटली