होम / प्रिंट / इस ‘बड़ी गलती’ पर दैनिक भास्कर ने जताया खेद, पेश की सफाई

इस ‘बड़ी गलती’ पर दैनिक भास्कर ने जताया खेद, पेश की सफाई

खुद को ‘सबसे आगे’ करार देने की कोशिश में कई बार ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जो ताउम्र सालती रहती हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

खुद को ‘सबसे आगे’ करार देने की कोशिश में कई बार ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जो ताउम्र सालती रहती हैं। ‘दैनिक भास्कर’ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन के फर्जी इंटरव्यू को लेकर उसकी हर तरफ आलोचना हो रही है। इस बीच, अखबार ने पूरे मामले पर सफाई पेश की है। उसने इस घटनाक्रम के लिए अमेरिका में रहने वाले अपने फ्रीलांसर सिद्धार्थ राजहंस को कुसूरवार ठहराया है।

न्यूज पोर्टल ‘द वायर’ (The Wire) ने दैनिक भास्कर की सफाई को प्रकाशित किया है। दरअसल, पूरे मामले पर दैनिक भास्कर का पक्ष जानने के लिए ‘द वायर’ ने दैनिक भास्कर के नेशनल न्यूज रूम डेस्क के संपादक अरुण चौहान को सवालों की एक सूची ईमेल की थी, जिसका उन्होंने विस्तार से जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें: इस इंटरव्यू के चक्कर में दैनिक भास्कर की हुई किरकिरी, प्रेस काउंसिल ने भेजा नोटिस

वेबसाइट के मुताबिक, दैनिक भास्कर का कहना है कि वह अपने फ्रीलांसर के धोखे का शिकार हुआ है और सिद्धार्थ राजहंस के खिलाफ कानूनी कदम उठाये जा रहे हैं। इसके अलावा, अखबार की तरफ से फिनलैंड के प्रधानमंत्री कार्यालय और दूतावास को माफीनामा भी भेजा जा रहा है। अखबार ने अपने जवाब में कहा है कि सिद्धार्थ की गलत रिपोर्टिंग के कारण हमारे द्वारा प्रकाशित फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन के इंटरव्यू को लेकर हम प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया से खेद प्रकट करते हैं और आगे से इस तरह की कोई गलती न हो, इसके दिए हम सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं।

‘द वायर’ में प्रकाशित सफाई के अनुसार, अखबार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्व की सबसे युवा महिला प्रधानमंत्री सना मरीन का इंटरव्यू करने की योजना बनाई थी। इसके लिए मूल रूप से मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी और अमेरिकी टेक्नोक्रेट सिद्धार्थ राजहंस से संपर्क किया गया, जिन्होंने खुद को संयुक्त राष्ट्र से जुड़ा हुआ बताते हुए साक्षात्कार लाने का विश्वास दिलाया। इसके लिए उन्होंने कंपनी से करीब साढ़े तीन लाख रुपए की राशि भी स्वीकृत कराई, जिसमें करीब 35 हजार रुपए उनका मेहनताना था।

अखबार का कहना है कि सिद्धार्थ राजहंस ने इंटरव्यू स्वीकृत कराने के लिए फिनलैंड के प्रधानमंत्री कार्यालय को दो ईमेल भेजे थे और उनका जवाब भी आया था। इस ईमेल में अखबार के शीर्ष अधिकारियों को टैग किया गया था। मामला सामने आने के बाद अखबार ने फिनलैंड दूतावास से संपर्क किया, जिसमें 18 मार्च को दैनिक भास्कर को भेजे गए जवाब में बताया गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उन्हें आए दोनों ईमेल फर्जी थे। आलोचनाओं के बीच दैनिक भास्कर की तरफ से सफाई भले आ गई हो, लेकिन यह सवाल फिर भी कायम रहेगा कि आखिर समूह के जिम्मेदार अधिकारियों ने आंख मूंदकर राजहंस की बात पर विश्वास कैसे कर लिया? क्यों यह जानने का प्रयास नहीं किया गया कि ऐसा कोई इंटरव्यू हुआ भी है या नहीं? 

‘द वायर’ की पूरी स्टोरी आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं:

 


टैग्स दैनिक भास्कर सफाई फिनलैंड प्रधानमंत्री सना मरीन फर्जी इंटरव्यू सिद्धार्थ राजहंस
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

42 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

51 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago