होम / प्रिंट / स्वतंत्रता दिवस पर ‘न्यू इंडिया समाचार’ के विशेषांक में क्या है खास, जानिए यहां

स्वतंत्रता दिवस पर ‘न्यू इंडिया समाचार’ के विशेषांक में क्या है खास, जानिए यहां

मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई मैगजीन ‘न्यू इंडिया समाचार’ (New India Samachar) ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ मैगजीन का ताजा अंक पब्लिश किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

अपनी योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डालने और उन्हें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई मैगजीन ‘न्यू इंडिया समाचार’ (New India Samachar) ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ मैगजीन का ताजा अंक पब्लिश किया है।

‘न्यू इंडिया समाचार‘ के प्रकाशक और ‘ब्यूरो ऑफ आउटरीच कम्युनिकेशन‘ के महानिदेशक सत्येंद्र प्रकाश की ओर से जारी सूचना में कहा गया है, ‘इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर भारत अपनी आज़ादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस मौके पर ‘न्यू इंडिया समाचार’ के नए विशेषांक की आवरण कथा ‘संकल्पित भारत-सशक्त भारत’ की पूरी यात्रा पर आधारित है। केंद्र सरकार ने ‘संकल्प से सिद्धि’ का संकल्प लिया था और इसे साकार करने की दिशा में देश कदम बढ़ा रहा है।’

उनका कहना है, ’इस अंक में देश की स्वाधीनता में अहम भूमिका निभाने वाले असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन को भी शामिल किया गया है, जो अगस्त माह में ही शुरू हुए थे। ये आंदोलन हमें आजादी के संघर्ष की गौरव गाथा का स्मरण कराते हैं।’

इसके साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत देश की स्वतंत्रता में भूमिका निभाने वाले गुमनाम नायकों और संविधान में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने वाले राजर्षि पुरूषोत्तम दास टंडन के सादगी से भरे जीवन की कहानी को भी इस अंक में जगह दी गई है।

गौरतलब है कि यह पाक्षिक (fortnightly)  पत्रिका पिछले साल 15 अगस्त के दिन से शुरू की गई थी। इसे सूचना प्रसारण मंत्रालय की मीडिया यूनिट ‘ब्यूरो ऑफ आउटरीच कम्युनिकेशन’ (Bureau of Outreach Communication) के द्वारा हिंदी-अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में पब्लिश किया जा रहा है। बता दें कि 40 पेज की इस मैगजीन की संपादकीय जिम्मेदारी पत्र सूचना विभाग (PIB) को दी गई है और पीआईबी के प्रधान महानिदेशक जयदीप भटनागर इसके संपादक हैं।


टैग्स मैगजीन पत्रिका न्यू इंडिया समाचार स्वतंत्रता दिवस विशेषांक
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

5 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

5 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

10 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

11 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

4 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago