होम / प्रिंट / युद्ध और उसके बाद सैनिकों व परिजनों के भावनात्मक पहलुओं को बखूबी उकेरती है ‘Nation First’

युद्ध और उसके बाद सैनिकों व परिजनों के भावनात्मक पहलुओं को बखूबी उकेरती है ‘Nation First’

लेखिका शिखा अखिलेश सक्सेना ने अपनी इस किताब में कारगिल युद्ध में शहीद हुए देश के जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके परिजनों और युद्ध में घायल जवानों के दर्द और अनुभवों को शब्दों में पिरोया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

कारगिल युद्ध को दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं। इस युद्ध में भारत को मिली शानदार जीत का वर्णन और उससे जुड़ी तमाम स्टोरीज का बखान आज भी बड़े गर्व के साथ किया जाता है। इन सबके अलावा भी कुछ ऐसा है, जो विस्तृत रूप में सामने नहीं आ पाता है। जैसे-युद्ध के दौरान और उसके बाद सैन्य परिवारों का जीवन कितना प्रभावित होता है, इस पर बहुत कम ही चर्चा देखने को मिलती है। ऐसे में कारगिल युद्ध में अपनी वीरता का परचम लहराने वाले आर्टिलरी ऑफिसर कैप्टन अखिलेश सक्सेना की पत्नी शिखा अखिलेश सक्सेना ने ‘नेशन फर्स्ट’ (Nation First) नाम से किताब लिखी है। शिखा अखिलेश सक्सेना ने अपनी इस किताब में विस्तार से बताया है कि युद्ध के दौरान और उसके बाद सैन्य परिवारों को अपने जीवन में किस तरह की उथल-पुथल का सामना करना पड़ता है। शिखा अखिलेश सक्सेना ने न सिर्फ अपने बल्कि अखिलेश सक्सेना के उन अनुभवों को भी काफी बारीकी से इस किताब में जगह दी है, जिनसे इस युद्ध के दौरान और इसके बाद के हालातों से उन्हें दो-चार होना पड़ा।

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सेवानिवृत्त) जनरल वी.पी मलिक के मुख्य आतिथ्य में चार जून 2023 को दिल्ली छावनी स्थित मानेकशॉ सेंटर के अशोका ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में इस किताब का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में ‘आर्मी वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन’ (AWWA) की अध्यक्ष (सेवानिवृत्त) श्रीमती डॉ.रंजना मलिक, एयर चीफ मार्शल (सेवानिवृत्त) बीरेंद्र सिंह धनोआ, ‘बिजनेसवर्ल्ड’ समूह के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह के फाउंडर व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा, ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) के पूर्व चेयरमैन एस. रवि और वरिष्ठ टीवी पत्रकार बरखा दत्त को गेस्ट ऑफ ऑनर दिया गया। 240 पेज की इस किताब को ‘Hachette India’ ने पब्लिश किया है।

बुक लॉन्चिंग के मौके पर शिखा अखिलेश सक्सेना का कहना था कि किताब में शामिल विस्तृत संस्मरण भारतीय सैनिकों की असीम वीरता को भी दर्शाता है। इसमें युद्ध के दौरान और उसके बाद सैन्य परिवारों द्वारा किए गए अनुभव और उनके अंदर की भावनात्मक उथल-पुथल को भी शब्दों में पिरोया गया है। दरअसल, नेशन फर्स्ट ऐसे धैर्यवान, दृढ़ संकल्पित और वीर देशक्तों की कहानी है, जो देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं। शिखा अखिलेश सक्सेना ने बताया कि इस किताब के माध्यम से उन्होंने युद्ध में शहीद हुए देश के जाबांजों को श्रद्धांजलि भी दी है।

इस कार्यक्रम में डॉ. अनुराग बत्रा का कहना था, ‘किसी का जीवन उसके साहस के हिसाब से ही विकसित होता है। शिखा का दिल दहला देने वाला संस्मरण ‘नेशन फर्स्ट’ किताब के रूप में युवाओं की नई पीढ़ी को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा। यह युद्ध नायकों के परिवारों और भागीदारों पर इसके प्रभाव का प्रत्यक्ष विवरण है, जो इस सर्वोच्च कर्तव्य के लिए बड़ी कीमत चुकाते हैं। यह किताब सैनिक, परिवार और दिल को सबसे पहले रखने के बारे में है। इसमें एक महिला के उस जज्बे की झलक है, जिसकी बदौलत वह तब जीवन में और आगे बढ़ती है, जब हालात काफी कठिन हो जाते हैं।

वहीं, बरखा दत्ता का कहना था, ‘इस किताब में साहस का ऐसा रोमांचक और मार्मिक विवरण है, जिसे सिर्फ आंखों से नहीं देखा जा सकता। कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन अखिलेश सक्सेना उस युद्ध में घायल गए, लेकिन उनकी पत्नी ने भी एक तरह से सैनिक की भूमिका निभाई। यह किताब आपको अपनी असाधारणता क्षमताओं के साथ भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला से रूबरू कराती है। यह किताब बताती है कि जब एक सैनिक युद्ध से घर आता है तो परिवार पर क्या बीतती है। यह सब समझने के लिए इस किताब को अवश्य पढ़ें। मैं इस पुस्तक की अत्यधिक अनुशंसा करती हूं।’

बता दें कि आईटी प्रोफेशनल, एंटरप्रिन्योर और दो बच्चों की मां शिखा अखिलेश सक्सेना के पति कैप्टन अखिलेश सक्सेना कारगिल युद्ध में बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इस युद्ध के बाद इस परिवार को सैन्य जीवन छोड़कर अपना जीवन नए सिरे से शुरू करना पड़ा और अपनी मेहनत व जज्बे के चलते उन्होंने सफलता की नई कहानी लिखी। अखिलेश सक्सेना वर्तमान में ‘टाटा कम्युनिकेशंस’ (Tata Communications) में वाइस प्रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं, जबकि शिखा अखिलेश सक्सेना ‘Inspiring Mantras’ की फाउंडर और सीईओ हैं। यह संस्था लीडरशिप प्रोग्राम्स आयोजित करती है।


टैग्स किताब बुक लॉन्च किताब लॉन्च कारगिल युद्ध नेशन फर्स्ट शिखा अखिलेश सक्सेना
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

4 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

11 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago