होम / प्रिंट / कॉरपोरेट सेक्टर की बारीकियों से रूबरू कराती है हरीश एम भाटिया की ये किताब

कॉरपोरेट सेक्टर की बारीकियों से रूबरू कराती है हरीश एम भाटिया की ये किताब

इस किताब में हरीश भाटिया ने 38 साल से ज्यादा के अपने प्रोफेशनल करियर के दौरान कॉरपोरेट सेक्टर में आए उतार-चढ़ावों के बारे में लिखा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

मीडिया दिग्गज और ‘डीबी कॉर्प लिमिटेड’ (DB Corp Ltd) के प्रेजिडेंट (सेल्स और मार्केटिंग) हरीश एम भाटिया ने हाल ही में अपनी दूसरी किताब ‘Management and Life Lessons from Ground Zero‘ लॉन्च की है। इस किताब में हरीश भाटिया ने 38 साल से ज्यादा के अपने प्रोफेशनल करियर में आए उतार-चढ़ावों के बारे में लिखा है।

इस किताब को मैनेजमेंट गुरु डॉ. विवेक बिंद्रा ने लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि यह किताब कॉरपोरेट सेक्टर की बारीकियों को सिखाती है। ‘एलजी इंडिया’ (LG India) के पूर्व सीओओ डॉ. वाई.वी. वर्मा का कहना है, ‘हमारी युवा पीढ़ी का वैल्यू सिस्टम तेजी से बदल रहा है, ऐसे में यह किताब उन्हें एक बेहतर रास्ता दिखाने में मदद करेगी।’ वहीं, ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) की मुख्य जनविकास अधिकारी रचना कामरा का कहना है, ‘हरीश की दृढ़ता उनकी खासियत है और उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। अगर वह कुछ करने के लिए ठान लेते हैं तो फिर ऐसा करके ही रहते हैं।’   

वहीं, हरीश एम भाटिया का कहना है, ‘मेरे करियर की शुरुआत में सही मार्गदर्शक मिलना कुछ ऐसा था, जिसने मुझे इस स्तर तक पहुंचने में मदद की। यह पुस्तक मेरे अनुभव और ज्ञान को दूसरों, विशेष रूप से हमारे युवा पेशेवरों के साथ साझा करने में मदद करने के लिए मेरी ओर से एक छोटा सा प्रयास है, ताकि वे अपने करियर को प्रभावी ढंग से चुन सकें और सही दिशा में आगे बढ़ सकें।’

हरीश ने इस किताब को अपने मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत, 'मिलाग्रो' (Milagrow) के संस्थापक और सीईओ राजीव करवाल (अब दिवंगत) को समर्पित किया, जिन्हें भारत में 'एलजी' को लाने का श्रेय भी दिया जाता है। किताब की लॉन्चिंग के मौके पर विवेक श्रीवास्तव (Joint MD, Innocean Worldwide), अनुज शर्मा (Management Consultant, Former Sales Head-Idea Cellular), चित्रा नारायणन (Editorial Consultant at The Hindu Business Line), संजीव मल्होत्रा (Publisher of the book), संजीव बख्शी ( Head-Product Business Group, Reliance Retail) और गिर्राज शर्मा (Founder Director - BehindtheMoon Consultants) भी मौजूद थे।


टैग्स किताब लेखक हरीश एम भाटिया
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

32 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago