होम / प्रिंट / फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ 'अमर उजाला' उठाएगा ये सख्त कदम

फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ 'अमर उजाला' उठाएगा ये सख्त कदम

अमर उजाला के नाम से फर्जी ओपिनियन पोल वायरल किया जा रहा है। कुछ शरारती तत्वों ने अमर उजाला के फॉन्ट और लोगो का इस्तेमाल कर आंकड़े बदल दिए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का अंबार लगा हुआ है। ये फर्जी खबरें न केवल पाठकों को भ्रमित करती हैं, बल्कि कई बार ब्रैंड्स की साख को भी नुकसान पहुंचाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में फर्जी खबरों के खिलाफ जागरूकता पैदा करने की आवश्यकताओं पर जोर दिया था और कहा था कि सोशल मीडिया को कम करके नहीं आंका जा सकता है और एक छोटी सी फर्जी खबर देश में बड़ा बवाल मचा सकती है। लिहाजा इस बीच, अमर उजाला के नाम से फर्जी ओपिनियन पोल वायरल किया जा रहा है। कुछ शरारती तत्वों ने अमर उजाला के फॉन्ट और लोगो का इस्तेमाल कर आंकड़े बदल दिए हैं और इसे अमर उजाला 2022 के ओपिनियन पोल के नाम से वायरल किया जा रहा है।

जबकि अमर उजाला का कहना है कि उसका संस्थान इस तरह के पोल करता ही नहीं है। अमर उजाला ने अब ऐसे फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का मन बना लिया है, जो उसके नाम और लोगो का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

अमर उजाला ने अपने पाठकों को बताया कि उसने ऐसा कोई सर्वे नहीं किया है। अमर उजाला की ओर से कहा गया कि अमर उजाला अपनी साख, विश्वनीयता और पाठकों तक निष्पक्ष खबरें पहुंचाने के लिए जाना जाता है। अमर उजाला के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर इस तरह की फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ हम सख्त कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं। अगर आपके पास अमर उजाला के नाम से कोई भी सर्वे आता है तो उस पर यकीन नहीं करें, न ही उसे फॉरवर्ड करें।


टैग्स अमर उजाला फेक सर्वे फेक खबर कानूनी कार्रवाई
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

5 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

5 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

59 minutes ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago