होम / प्रिंट / अमर उजाला को बाय बोल पत्रकार राजीव कुमार ने इस अखबार के साथ शुरू किया नया सफर
अमर उजाला को बाय बोल पत्रकार राजीव कुमार ने इस अखबार के साथ शुरू किया नया सफर
राजीव कुमार इससे पहले करीब चार साल तक ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) नोएडा में स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पत्रकार राजीव कुमार ने हिंदी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ (Hindustan) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने नोएडा में स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर चीफ सब एडिटर जॉइन किया है। राजीव कुमार इससे पहले करीब चार साल तक ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) नोएडा में स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ‘अमर उजाला’ से पहले वह लंबे समय तक ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
मूल रूप से ऊना (हिमाचल प्रदेश) के रहने वाले राजीव कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 18 साल का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज एजेंसी ‘वार्ता’ (Varta) के साथ की थी।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो राजीव कुमार ने शिमला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से राजीव कुमार को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स हिन्दुस्तान अमर उजाला नई पारी राजीव कुमार नियुक्ति