होम / प्रिंट / पत्रकार गौरव शशि नारायण ने इस अखबार के साथ किया नए सफर का आगाज
पत्रकार गौरव शशि नारायण ने इस अखबार के साथ किया नए सफर का आगाज
मूल रूप से बांदा के रहने वाले गौरव शशि नारायण को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 14 साल का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पत्रकार गौरव शशि नारायण ने गाजियाबाद से पब्लिश होने वाले हिंदी दैनिक ‘करंट क्राइम’ के साथ अपने करियर की नई पारी शुरू की है। समाचार4मीडिया से बातचीत में गौरव शशि नारायण ने बताया कि उन्होंने यहां पर बतौर सिटी रिपोर्टर जॉइन किया है। यहां वह कॉलम लिखने के साथ-साथ अखबार के वेब पोर्टल के लिए भी काम करेंगे।
मूल रूप से बांदा के रहने वाले गौरव शशि नारायण को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 14 साल का अनुभव है। वह दैनिक जागरण में बतौर रिपोर्टर करीब नौ साल तक विभिन्न बीट संभाल चुके हैं।
गौरव ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद ‘जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’, नोएडा से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। गौरव इससे पहले गाजियाबाद से पब्लिश होने वाले हिंदी दैनिक ‘हिंट’ और ‘राष्ट्रीय आईना’ में भी अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यही नहीं, कुछ समय तक वह ‘आईबीएन7’ चैनल की टीम का हिस्सा भी रहे हैं।
वहीं, अखबार के न्यूज एडिटर दीपक भाटी का कहना है कि गौरव के आने से अखबार की टीम को और मजबूती मिलेगी। नई पारी के लिए गौरव शशि नारायण को समाचार4मीडिया की ओर से ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स पत्रकार नई पारी गौरव शशि नारायण करंट क्राइम