होम / प्रिंट / ‘अमर उजाला’ को बाय बोलकर अब इस मीडिया समूह से जुड़े पत्रकार अनुराग सिंह सेंगर

‘अमर उजाला’ को बाय बोलकर अब इस मीडिया समूह से जुड़े पत्रकार अनुराग सिंह सेंगर

अनुराग सिंह सेंगर करीब ढाई साल से ‘अमर उजाला’, नोएडा में बतौर सब एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पूर्व में वह नोएडा में ही ‘दैनिक जागरण’ में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पत्रकार अनुराग सिंह सेंगर ने अब ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ मीडिया समूह के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने इस मीडिया समूह के हिंदी अखबार ‘हिन्दुस्तान’, नोएडा में बतौर सीनियर सब एडिटर जॉइन किया है।

अनुराग सिंह सेंगर इससे पहले करीब ढाई साल से ‘अमर उजाला’, नोएडा में बतौर सब एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जहां से पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। पूर्व में वह नोएडा में ही ‘दैनिक जागरण’ में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के पतराही गांव के रहने वाले अनुराग सिंह का परिवार फिलहाल कानपुर देहात के झींझक में रहता है। अनुराग ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी से ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की पढ़ाई की है।

पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18India) के आउटपुट डिपार्टमेंट के साथ ही ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में कुछ समय तक काम किया। इसके बाद उन्होंने जुलाई 2018 में 'दैनिक जागरण' के साथ जूनियर सब एडिटर के तौर पर अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद 'अमर उजाला' होते हुए अब वह 'हिन्दुस्तान' पहुंचे हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से अनुराग सिंह सेंगर को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला नई पारी अनुराग सिंह सेंगर नियुक्ति जॉइनिंग
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

4 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

5 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

6 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

18 hours ago