होम / प्रिंट / प्रिंट इंडस्ट्री को बचाने के लिए INS ने सरकार से यूं मांगी मदद

प्रिंट इंडस्ट्री को बचाने के लिए INS ने सरकार से यूं मांगी मदद

विज्ञापनों की कमी की वजह से  प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री को मार्च और अप्रैल यानी दो महीने में लगभग  4000-4500 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

विज्ञापनों की कमी की वजह से  प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री को मार्च और अप्रैल यानी दो महीने में लगभग  4000-4500 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। इसे देखते हुए इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (आईएनएस) ने केंद्र सरकार से न्यूजपेपर इंडस्ट्री को बड़ा प्रोत्साहन पैकेज देने की अपील की है। आईएनएस का कहना है कि आर्थिक गतिविधियों के ठप हो जाने और निजी क्षेत्र से विज्ञापन न मिलने की संभावना के चलते 6-7 महीनों में 12,000-15,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है।

संगठन ने कहा कि पिछले कई हफ्तों के दौरान व्यापक नुकसान और नकदी संकट के चलते संस्थानों को अपने एम्प्लॉयीज और वेंडर्स को वेतन देने तक में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इंडस्ट्री से 30 लाख कर्मी प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े हुए हैं, जिनमें पत्रकार, प्रिंटर, वितरक और अन्य लोग शामिल हैं। ये लोग 800 से अधिक अखबारों का प्रतिनिधित्व करते हैं। आईएनएस के मुताबिक, अखबार प्रत्यक्ष रूप से 9 से 10 लाख और अप्रत्यक्ष रूप से 18-20 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराते हैं।  

इंडस्ट्री में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए आईएनएस ने सरकार के समक्ष कुछ सिफारिशें पेश की हैं। आईएनएस ने सरकार को लिखे पत्र में न्यूजप्रिंट पर लगने वाले 5 फीसदी कस्टम ड्यूटी को भी हटाने का अनुरोध किया है। संगठन ने कहा कि पब्लिशर्स की कुल लागत में अखबारी कागज (न्यूजप्रिंट) की लागत ही 40 से 60 फीसदी तक है। लिहाजा अखबारी कागज (न्यूजप्रिंट) से पांच फीसदी की कस्टम ड्यूटी हटाने से घरेलू उत्पादकों या किसी भी मेक इन इंडिया अभियान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

आईएनएस ने सरकार से अखबारों के लिए दो साल तक टैक्स छोड़ने, ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन (बीओसी) की विज्ञापन दरों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी और प्रिंट मीडिया के लिए बजट में सौ फीसद की बढ़ोतरी करने का अनुरोध भी किया है।

इसके अलावा संगठन ने बीओसी (BOC) और विभिन्न राज्य सरकारों से सभी बकाया विज्ञापन बिलों के भुगतान का निपटान करने का भी आग्रह किया है।  


टैग्स विज्ञापन आईएनएस इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी न्यूजपेपर इंडस्ट्री प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री प्रोत्साहन पैकेज
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

4 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

6 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

7 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

19 hours ago