होम / प्रिंट / HT Media के लिए कैसी रही इस साल की पहली तिमाही, जानें नतीजे

HT Media के लिए कैसी रही इस साल की पहली तिमाही, जानें नतीजे

‘एचटी मीडिया लिमिटेड’ (HT Media Ltd) ने इस साल जून में समाप्त हुई पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘एचटी मीडिया लिमिटेड’ (HT Media Ltd) ने इस साल जून में समाप्त हुई पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। इन नतीजों के अनुसार इस मीडिया कंपनी ने इस साल जून में समाप्त हुई तिमाही में 51.95 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 142.48 करोड़ रुपये था।

साल दर साल (YoY) इसके कुल रेवेन्यू में 59 प्रतिशत की कमी आई है। पिछले साल जून में समाप्त हुई तिमाही में इसका कुल रेवेन्यू 588.27 करोड़ रुपये था, जो इस साल इसी अवधि में 239.84 करोड़ रुपये रह गया है। इस मीडिया कंपनी का कहना है कि कारोबार में गिरावट मुख्य रूप से इसके वॉल्यूम में कमी (volume drops) के कारण देखी गई है।

‘एचटी मीडिया’ का कहना है कि जून 2020 में समाप्त हुई तिमाही में पिछले वर्ष की तिमाही की तुलना में प्रिंट बिजनेस के ऐड रेवेन्यू (ad revenues) में 77 प्रतिशत और सर्कुलेशन रेवेन्यू (circulation revenues) में 37 प्रतिशत की कमी हुई है।  

इन वित्तीय नतीजों के अनुसार, कॉमर्शियल और सरकारी विज्ञापनों के रेवेन्यू दोनों में कमी आई है और अखबार के डिस्ट्रीब्यूशन पर प्रभाव पड़ने से इसका सर्कुलेशन रेवेन्यू प्रभावित हुआ है। हालांकि मई-जून के बाद यह धीरे-धीरे बेहतर हुआ है।   

‘एचटी मीडिया लिमिटेड’ और ‘हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स’ की चेयरपर्सन और एडिटोरियल डायरेक्टर शोभना भरतिया का इस बारे में कहना है, ‘कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच इस तिमाही की शुरुआत हुई थी, जिसने विभिन्न सेक्टर्स के बिजनेस को प्रभावित किया है। इसके कारण विज्ञापन खर्च में काफी कमी देखी गई, जिसका नतीजा हमारे प्रिंट और रेडियो बिजनेस के रेवेन्यू पर पड़ा। इस तिमाही के शुरुआती दौर में यह प्रभाव ज्यादा था, इसके बाद मई और जून में धीरे-धीरे रिकवरी हुई।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘हालांकि, हमने तुरंत ऐहतियाती कदम उठाए, लेकिन ये रेवेन्यू में तेजी से आई गिरावट का पूरी तरह सामना नहीं कर सके। फिलहाल यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि कब तक इसकी भरपाई होगी, क्योंकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि कोविड-19 का अर्थव्यवस्था पर किस तरह का प्रभाव रहेगा। हालांकि, कंपनी के पास अभी भी पर्याप्त तरलता है जो परिचालन के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने में सक्षम है। हमारा पहला उद्देश्य अपने कस्टमर्स और कंज्यूमर्स को क्वलिटी प्रॉडक्ट उपलब्ध कराना है। हमें उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में वित्तीय नतीजों में सुधार आएगा।’

कंपनी के अंग्रेजी के प्रिंट वर्टिकल (हिन्दुस्तान टाइम्स और मिंट आदि)  के एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में 82 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (Q1’21) में एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू 36 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (Q1’20) में 198 करोड़ रुपये था। वहीं, सर्कुलेन रेवेन्यू जो पिछले साल की पहली तिमाही में 15 करोड़ रुपये था, इस तिमाही में 85 प्रतिशत घटकर करीब दो करोड़ रुपये रह गया। मीडिया कंपनी का कहना है कि ऐड रेवेन्यू की ग्रोथ में यह कमी कोविड-19 के कारण कम वॉल्यूम की वजह से आई। सभी श्रेणियों के विज्ञापन जैसे-एजुकेशन, ऑटोमोबाइल्स, रियल एस्टेट, एंटरटेनमेंट और रिटेल में नरमी देखी गई।

हालांकि, अंग्रेजी प्रिंट वर्टिकल के मुकाबले हिंदी प्रिंट वर्टिकल पर इसका प्रभाव कम पड़ा। इस तिमाही में इन वर्टिकल के ऐड रेवेन्यू में पिछले साल की इसी तिमाही में 164 करोड़ रुपये के मुकाबले 70 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जो 49 करोड़ रुपये थी। सर्कुलेशन रेवेन्यू में 23 प्रतिशत की कमी आई। पिछले साल पहली तिमाही (Q1’20) की तुलना में इस साल की पहली तिमाही (Q1’21) में इसका रेवेन्यू 50 करोड़ रुपये से घटकर 39 करोड़ रुपये रह गया।  ‘एचटी मीडिया’ के रेडियो बिजनेस के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में भी कमी देखी गई है। वित्तीय वर्ष 2021 की पहली तिमाही (Q1’21) में यह आठ करोड़ रहा, जबकि वित्तीय वर्ष 2020 की पहली तिमाही (Q1’20) में यह 64 करोड़ रुपए था। यानी इसमें करीब 88 प्रतिशत की कमी देखने को मिली।


टैग्स हिन्दुस्तान टाइम्स एचटी मीडिया फीवर 104 एफएम मिंट लाउंज
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

4 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago