होम / प्रिंट / बदल गया ‘हिन्दुस्तान’, बड़े बदलाव के साथ बदली टैगलाइन

बदल गया ‘हिन्दुस्तान’, बड़े बदलाव के साथ बदली टैगलाइन

‘एचटी मीडिया’ (HT Media) ने अपने 85 साल पुराने हिंदी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ (Hindustan) में कई बदलाव किए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘एचटी मीडिया’ (HT Media) ने अपने 85 साल पुराने हिंदी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ (Hindustan) में कई बदलाव किए हैं। इसके तहत समूचे कंटेंट प्लान को बदला गया है। नए विशेष चिह्न (Crest) और मास्टहेड (Mashhead) में बदलाव के साथ इसकी टैगलाइन भी ‘तरक्की को चाहिए नया नजरिया‘ से बदलकर ‘भरोसा नए हिन्दुस्तान का‘ कर दी गई है। इसके लिए ‘हिन्दुस्तान’ ने एक बार फिर विश्वविख्यात डिजाइनर मारिया गार्सिया की सहायता ली है।

इस बारे में एचटी मीडिया लिमिटेड के मार्केटिंग हेड सुभाष चंद का कहना है, ‘हिन्दुस्तान टाइम्स और हिन्दुस्तान हमेशा से प्रगतिशील अखबार रहे हैं। नए भारत के साथ आगे बढ़ते हुए हिंदी के हमारे प्रमुख अखबार हिन्दुस्तान ने आज के हिंदी पाठकों की जरूरतों को देखते हुए इसमें तमाम बदलाव किए हैं।’

वहीं, एचटी मीडिया के सीईओ (प्रिंट) समुद्र भट्टाचार्य (Samudra Bhattacharya) ने कहा कि कंपनी छह महीने से ज्यादा समय से इस दिशा में काम कर रही थी। इसके लिए हिंदीभाषी क्षेत्रों से डेटा एकत्रित करने के साथ ही पाठकों का फीडबैक भी लिया जा रहा था।  

भट्टाचार्य के अनुसार, ‘हिंदी में ऑनलाइन पाठकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब नए हिन्दुस्तान ने अपने पोर्टफोलियो को रिफ्रेश किया है, जिसमें पाठकों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड, इन्फो कार्ड, मुख्य खबरों का सार अब फ्रंट पेज पर, हिन्दुस्तान ऐप और 30 सेकेंड न्यूज जैसे कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं।’

भट्टाचार्य का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में विशेष रूप से महामारी के बाद से न्यूज मीडिया में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं,  फिर चाहे उसका प्रॉडक्शन हो, उपभोग (consumption) हो अथवा भागीदारों और विज्ञापनदाताओं के साथ संबंध। हिन्दुस्तान इन बदलावों को प्रतिबिंबित करने के लिए खुद को तैयार कर रहा है।

भट्टाचार्य ने कहा, ‘एक उदाहरण के रूप में देखें तो महामारी की शुरुआत के बाद से हमने देखा है कि सेल्फ इंप्रूवमेंट, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य और करियर की संभावनाओं में सुधार संबंधी आर्टिकल्स की तलाश में बढ़ोतरी हुई है।’

वहीं, सुभाष चंद ने बताया कि अखबार के नए अवतार में तीन प्रमुख बदलाव किए गए हैं। इनमें प्रॉडक्ट फॉर्म (जिसमें पाठक बिना किसी परेशानी के खबरों के लिए प्रिंट और डिजिटल में आसानी से आ-जा सकते यानी स्विच कर सकते हैं।), कंटेंट (जो पाठकों की बदलती प्राथमिकताओं के अनुरूप रहेगा) और ब्रैंड की भूमिका जो अभी भी प्रगतिशील है और विश्वास व पारदर्शिता पर अतिरिक्त जोर देती है, जैसा कि इसके नए स्लोगन से संकेत मिलता है।

बताया जाता है कि इस रीलॉन्चिंग के प्रिंट और डिजिटल कैंपेन के लिए ‘हिन्दुस्तान‘ ने ‘डेंट्सू‘ (dentsu) के साथ पार्टनरशिप की है। यह अभियान 'नया हिंदुस्तान पढ़ भी रहा हूं, देख भी रहा हूं' पर आधारित है और नए भारत के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित करता है।


टैग्स हिन्दुस्तान समुद्र भट्टाचार्य एचटी मीडिया ग्रुप रीवैंप सुभाष चंद
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

5 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

5 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

17 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

19 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

11 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

8 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

19 hours ago