होम / प्रिंट / इस अखबार ने लॉन्च किया भोपाल संस्करण, धर्मेंद्र पैगवार बने संपादक

इस अखबार ने लॉन्च किया भोपाल संस्करण, धर्मेंद्र पैगवार बने संपादक

इंदौर और उज्जैन से प्रकाशित हो रहे दैनिक ‘प्रजातंत्र’ का भोपाल संस्करण भी गणेश उत्सव में शुरू हो गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

इंदौर और उज्जैन से प्रकाशित हो रहे दैनिक ‘प्रजातंत्र’ का भोपाल संस्करण भी गणेश उत्सव में शुरू हो गया है। एकादशी के अवसर इसकी भोपाल में सॉफ्ट लांचिंग हुई। वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र पैगवार को स्थानीय संपादक की जिम्मेदारी दी गई है। वह अभी तक ब्यूरो चीफ की भूमिका में थे। पैगवार भास्करहिंदी डॉट कॉम को अलविदा कहकर पिछले साल सितंबर में ही ‘प्रजातंत्र’ से जुड़े थे। पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति पर गहरी पकड़ रखने वाले पैगवार अपनी एक्सक्लूसिव स्टोरी के लिए पहचाने जाते हैं।

‘दैनिक भास्कर’ समूह के अंग्रेजी अखबार ‘डीबी पोस्ट’ की लॉन्चिंग स्टोरी के लिए पैगवार जेल में भी रहकर आये थे, ताकि कारागार के अंदर के हालातों का पता लगाया जा सके। ये मध्य प्रदेश में अपनी तरह की पहली स्टोरी थी और ‘डीबी पोस्ट’ ने इसे अखबार के फ्रंट पेज पर लगाया था।

धर्मेंद्र पैगवार ने अपने करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित ‘देशबंधु’ की थी। वह प्रिंट से लेकर डिजिटल मीडिया तक में सेवाएं दे चुके हैं। पैगवार ने सबसे लंबी पारी भोपाल भास्कर के साथ खेली, यहां वह करीब 8 साल रहे। इसके बाद उन्होंने भोपाल में दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन का कामकाज देखा और फिर ‘पत्रिका’ से जुड़े।

लगभग सभी बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके पैगवार भोपाल में ‘हरिभूमि’ लॉन्च करने वाली टीम का भी हिस्सा थे। प्रिंट मीडिया में काफी समय गुजारने के बाद उन्होंने भास्करहिंदी डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में प्रवेश किया था, हालांकि जल्द ही वापस प्रिंट मीडिया में लौट आये।


टैग्स प्रजातंत्र धर्मेंद्र पैगवार
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

5 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

5 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago