होम / प्रिंट / सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा ‘प्रभात खबर’, जानें इसके पीछे की वजह
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा ‘प्रभात खबर’, जानें इसके पीछे की वजह
पूर्वी भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक ‘प्रभात खबर’ (Prabhat Khabar) आज सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पूर्वी भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक ‘प्रभात खबर’ (Prabhat Khabar) आज सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, अखबार ने आज मोदी के बिहार-झारखंड दौरे को लेकर जैकेट पेज छापा है और तमाम केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी के बड़े नेताओं ने ‘प्रभात खबर’ के इस पेज को शेयर करते हुए ट्वीट किए हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री आज बिहार-झारखंड जा रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में दर्शन करेंगे और झारखंड में 16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। बताया जाता है कि वह यहां एयरपोर्ट और एम्स का उद्घाटन भी करेंगे। मोदी के इतने विस्तृत कार्यक्रम को देखते हुए ही अखबार ने इस दौरे को इतनी कवरेज दी है और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
इस बारे में भारत सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रभात खबर के पेज को शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है, ‘भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को पुनर्जीवित करने को संकल्पित आदरणीय @NarendraModi जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो स्वतंत्रता के पश्चात बाबानगरी बैद्यनाथ धाम के दर्शन करने आ रहे हैं। मोदी जी झारखंड को ₹16,835 करोड़ की विकास परियोजनाओ का उपहार भी देंगे।’
भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को पुनर्जीवित करने को संकल्पित आदरणीय @NarendraModi जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो स्वतंत्रता के पश्चात बाबानगरी बैद्यनाथ धाम के दर्शन करने आ रहे हैं।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 12, 2022
मोदी जी झारखंड को ₹16,835 करोड़ की विकास परियोजनाओ का उपहार भी देंगे।#JoharModiJi pic.twitter.com/mDlkX7NgNp
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लिखा है, ‘देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, आज झारखंड वासियों को बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर में एयरपोर्ट एवं #AIIMS सहित कुल 16,835 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे...। ‘
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, आज झारखंड वासियों को बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर में एयरपोर्ट एवं #AIIMS सहित कुल 16,835 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे...#JoharModiJi pic.twitter.com/Yo0QEfw65g
— Narendra Singh Tomar (@nstomar) July 12, 2022
वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी प्रभात खबर के इस पेज को ट्विटर पर शेयर किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘'बोल बम' आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आज झारखंड वासियों को बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर में एयरपोर्ट एवं एम्स सहित कुल 16,835 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।’
'बोल बम'
— Sambit Patra (@sambitswaraj) July 12, 2022
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आज झारखंड वासियों को बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर में एयरपोर्ट एवं एम्स सहित कुल 16,835 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। #JoharModiJi pic.twitter.com/5Vx6Wx50ZJ
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने भी भास्कर के पेज को शेयर करते हुए लिखा है, ‘भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को पुनर्जीवित करने को संकल्पित आदरणीय @NarendraModi जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो स्वतंत्रता के पश्चात बाबानगरी बैद्यनाथ धाम के दर्शन करने आ रहे हैं। मोदी जी झारखंड को ₹16,835 करोड़ की विकास परियोजनाओ का उपहार भी देंगे।’
भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को पुनर्जीवित करने को संकल्पित आदरणीय @NarendraModi जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो स्वतंत्रता के पश्चात बाबानगरी बैद्यनाथ धाम के दर्शन करने आ रहे हैं।
— Bhanu Pratap Singh Verma (@bpsvermabjp) July 12, 2022
मोदी जी झारखंड को ₹16,835 करोड़ की विकास परियोजनाओ का उपहार भी देंगे।#JoharModiJi pic.twitter.com/oZsj43tqMY
बता दें कि ’प्रभात खबर’ कल भी काफी चर्चाओं में रहा था। दरअसल, 11 जुलाई को इस अखबार के पटना एडिशन ने अपनी स्थापना के 26 साल पूरे कर लिए थे। इस खास मौके पर ‘प्रभात खबर’ के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी ने अखबार के पहले पेज पर एक विशेष संपादकीय लिखा था। यही नहीं, राज्य के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को समेटते हुए अखबार ने एक विशिष्ट परिशिष्ट (स्पेशल एडिशन) भी निकाला था।
टैग्स प्रभात खबर आशुतोष चतुर्वेदी पीएम मोदी पटना एडिशन पटना संस्करण ट्विटर ट्रेंडिंग ट्रेंडिंग स्टोरी